छावा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘छावा’ के जरिये अभिनेता विक्की कौशल ने अपना पंजा बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन ही मार दिया है। फिल्म ने अपनी रिलीज के एक दिन पहले ही दिन 31 करोड़ रुपये से ऊपर की ओपनिंग ली है। ये विक्की कौशल के करियर में बतौर सोलो हीरो अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग भी है। ‘छावा’ विक्की कौशल के करियर की बिगेस्ट ओपनर तो बन ही चुकी है, फिल्म ने अपनी लागत का 20 फीसदी से ज्यादा पहले दिन ही कमाकर वीकएंड को खुशगवार बनाने की तरफ भी कदम बढ़ा दिए हैं।