फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Early Movie Review: कितने भरोसेमंद हैं 'छावा' के रिव्यू? किसी ने की तारीफ तो कोई बोला औसत से नीचे

Thu, 13 Feb 2025 11:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava Early Movie Reviews: फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में कल यानी 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। उससे पहले फिल्म के प्रारंभिक रिव्यू आ चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
छावा - फोटो : यूट्यूब
हिंदी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'छावा' इन दिनों सुर्खियों में है। इस फिल्म को लेकर फैंस में बड़ा उत्साह है। एडवांस बुकिंग में भी इस फिल्म ने विक्की की पिछली सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। शुरुआत में यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 'पुष्पा 2' के चलते इसे 14 फरवरी, 2025 तक के लिए टाल दिया गया।
Ranveer Allahbadia Row: संसदीय समिति तक पहुंचा रणवीर-समय से जुड़ा मामला, सूचना प्रसारण मंत्रालय को दिए निर्देश
विज्ञापन

2 of 5
छावा का दृश्य - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में नजर आएंगे विक्की-रश्मिका
फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना फिल्म में उनकी पत्नी के रूप में दिखेंगे। पर्दे पर इस नई जोड़ी को देखने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब फिल्म की प्रारंभिक समीक्षाएं चर्चा का विषय बन गई हैं।
Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया पर जी जान से फिदा है ये लड़की; शेयर की हैरान करने वाली फोटो
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में विक्की कौशल - फोटो : युट्यूब-@MaddockFilms
किसने कहा औसत से नीचे?
विवादास्पद फिल्म समीक्षक उमैर संधू ने फिल्म को 'औसत से नीचे' करार दिया है। साथ ही, उन्होंने फिल्म में चीखने वाले दृश्यों की आलोचना की है। उन्होंने विक्की कौशल को संभाजी की भूमिका के लिए पूरी तरह से गलत कास्टिंग करार दिया। उन्होंने कहा कि वह इस किरदार में बहुत खराब लगे हैं।  

4 of 5
छावा - फोटो : यूट्यूब
फिल्म को दी महज इतनी रेटिंग
इतना ही नहीं उमैर ने फिल्म के ऐतिहासिक चित्रण पर भी सवाल उठाए। उन्होंने फिल्म को 2/5 की रेटिंग दी और दर्शकों को सलाह दी कि वे सनम तेरी कसम देखें। हालांकि, उमैर संधू को फिल्म समीक्षकों में विश्वास के लायक नहीं माना जाता। वह इस तरह की कठोर आलोचनाओं के लिए कुख्यात हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि वह जिन फिल्मों की आलोचना करते हैं, उनमें से अधिकांश फ्लॉप हो जाती हैं। स्काई फोर्स, देवा और गेम चेंजर के लिए उनकी नकारात्मक रेटिंग फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन से मेल खाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
दूसरे समीक्षक ने की जमकर तारीफ
वहीं, बॉलीवुड के मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने 'छावा' के बारे में एकदम उलटा रिव्यू दिया। उन्होंने विक्की कौशल की अदाकारी और रश्मिका मंदाना की उपस्थिति की तारीफ की। तरण आदर्श ने फिल्म को 4.5/5 की रेटिंग दी और इसे देखने लायक फिल्म करार दिया। उनके मुताबिक लोगों को इस फिल्म को बिल्कुल भी नहीं मिस करना चाहिए। वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि तरण आदर्श ने फिल्म के प्रचारकों से प्रभावित होकर यह रिव्यू दिया है और उनकी तारीफ में कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ा कर लिखा गया है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें