फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Collection Day 33: 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंची 'छावा', 33वें दिन बटोरे इतने करोड़ रुपये

Tue, 18 Mar 2025 10:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava Collection: लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना द्वारा अभिनीत 'छावा' का आज सिनेमाघरों में पांचवां मंगलवारथा। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितनी कमाई की। 
विज्ञापन
1 of 5
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म पहले ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है और अब यह धीरे-धीरे कमाई के मामले में आगे बढ़ रही है। 'छावा' पहले ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म सिनेमाघरों में अपने पांचवें हफ्ते में है। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया...
 
विज्ञापन

2 of 5
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
आज की कमाई
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना द्वारा अभिनीत 'छावा' का आज सिनेमाघरों में पांचवां मंगलवार था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, छावा ने आज अपने 33वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.02 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते दिन की कमाई के अनुसार, आज इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

3 of 5
छावा - फोटो : एक्स
फिल्म की कुल कमाई
बीते दिन यानी पांचवें रविवार को फिल्म ने 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। छावा की कुल कमाई 567.32 करोड़ रुपये हो चुकी है। चौथे हफ्ते के दौरान फिल्म 500 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल हो गई थी और इसके साथ ही फिल्म ने  'गदर 2' और 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वहीं, अब फिल्म 600 करोड़ रुपये की ओर तेजी से कदम बढ़ा चुकी है। कुछ दिनों में 'छावा' यह आंकड़ा भी पार कर लेगी। 'छावा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 'स्त्री 2' के कलेक्शन को पीछे छोड़ने की ओर बढ़ चुकी है। 'स्त्री 2' ने 597.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

4 of 5
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
'छावा' की अब तक की कमाई 
पहले दिन 31 करोड़ रुपये
पहले हफ्ते 219.25 करोड़ रुपये
दूसरे हफ्ते 180.25 करोड़ रुपये
तीसरे हफ्ते 84.05 करोड़ रुपये
चौथे हफ्ते 55.95 करोड़ रुपये
पांचवें शुक्रवार 7.25 करोड़ रुपये
पांचवें शनिवार 7.9 करोड़ रुपये
पांचवें रविवार आठ करोड़ रुपये
पांचवें सोमवार  2.65 करोड़ रुपये
पांचवें मंगलवार 2.02 करोड़ रुपये
कुल कमाई 567.32 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है छावा
500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के मामले में विक्की कौशल की 'छावा' चौथे नंबर पर आई है। चलिए सबसे तेज 500 करोड़ी बनने वाली फिल्मों पर एक नजर डालते हैं...
500 करोड़ी फिल्में लिए इतने दिन
पुष्पा 2 11
जवान 18
स्त्री 2 22
छावा 23
गदर 2 24
पठान 28
बाहुबली 2 34
एनिमल 39
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें