छावा
- फोटो : अमर उजाला
31वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी छावा
31वें 'छावा' ने कमाई के मामले में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 'छावा' 31वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विक्की कौशल की ही फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' के पास था, जिसने 5.66 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, 'स्त्री 2' 5.4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' 4.4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है।