फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Collection: 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार 'छावा', 22वें दिन फिल्म ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 07 Mar 2025 09:55 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava Collection: लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना द्वारा अभिनीत 'छावा' का आज सिनेमाघरों में चौथा शुक्रवार था। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितनी कमाई की। 
विज्ञापन
1 of 4
छावा - फोटो : अमर उजाला
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ जारी है। फिल्म लगातार दमदार कमाई कर रही है। साथ ही अपनी तेज रफ्तार के साथ 'छावा' कई फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ चुकी है। फिल्म सिनेमाघरों में अपना तीसरा हफ्ता पूरा कर आज चौथे हफ्ते में प्रवेश कर गई है। फिल्म पहले ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की।
 
विज्ञापन

2 of 4
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
आज की कमाई
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना द्वारा अभिनीत 'छावा' का आज सिनेमाघरों में चौथा शुक्रवार था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, छावा ने आज अपने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.13 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते दिन की कमाई के अनुसार, आज इसकी कमाई में उछाल देखा गया।
विज्ञापन

3 of 4
छावा - फोटो : अमर उजाला
फिल्म की कुल कमाई
बीते दिन यानी तीसरे गुरुवार को फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। छावा की कुल कमाई 489.68 करोड़ रुपये हो चुकी है। वहीं, अब फिल्म 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ चुकी है। उम्मीद है कि वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा। वहीं, दो दिन के भीतर फिल्म 500 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी।
विज्ञापन

4 of 4
19वें दिन छावा की कमाई - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
400 करोड़ में शामिल हो चुकी है 'छावा'
इससे पहले 'छावा' ने 15 दिन के अंदर 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था। 'छावा' ने यश की 'केजीएफ 2' को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। 'केजीएफ 2' ने 23 दिन के अंदर इस आंकड़े को पार किया था। वहीं, प्रभास की 'बाहुबली 2' भी 15 दिन के अंदर ही इस क्लब में शामिल हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि 'छावा' मैडॉक फिल्म्स की दूसरी फिल्म है, जो इस क्लब में शामिल हुई। इससे पहले इस प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'स्त्री 2' इस क्लब का हिस्सा बन चुकी है। वहीं, अब देखना यह होगा कि फिल्म 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के मामले में किन फिल्मों को पीछे छोड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें