करीम मोरानी
- फोटो : फाइल फोटो
31 वर्षीय शजा को नानावती अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, शजा के चाचा मोहम्मद मोरानी ने कंफर्म करते हुए कहा कि 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शजा का टेस्ट पॉजिटिव मिला। वो एक महीने पहले मार्च में एक हफ्ते के लिए श्रीलंका गई थी।' इससे पहले करीम मोरानी ने बेटी के किसी विदेशी के साथ संपर्क में आने से इनकार किया था।