फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chef Vikas Khanna: रोटी मैं सबसे तेज बेलता था, 11 साल की उम्र में इस शहर में लगा लिया था छोले भटूरे का ठेला

Tue, 31 Oct 2023 07:25 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
विकास खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मास्टरशेफ इंडिया सीजन आठ का प्रसारण इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म सोनी लिव पर हो रहा है। इस शो के जज शेफ विकास खन्ना ने एक खास बातचीत में बदलते खानपान, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीअन्न (मोटा अनाज) योजना और किचन में पुरुषों की बढ़ती भागीदारी को लेकर खुलकर अपने विचार साझा किए। विकास खन्ना का मानना है कि दो जून की रोटी कमाने में अब भले ही संघर्ष नहीं रहा, लेकिन अब शांति से परिवार के साथ बैठकर खाना खाना मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन

2 of 9
विकास खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बड़ी पुरानी कहावत है कि दो जून की रोटी आदमी बड़ी मुश्किल से कमाता हैइस कहावत के मायने आज कितना बदल गए है?
मायने तो वहीं हैं, लेकिन आज डिमांड ज्यादा बढ़ गई है। पहले बड़ी साधारण जिंदगी थी। भले ही पहले आर्थिक रूप से बहुत संघर्ष था, लेकिन एक साथ परिवार के साथ बैठकर खाना खाने में बहुत सुकून था। आज की तारीख में तारीख में कमाना  मुश्किल नहीं है, बल्कि खाना खाते वक्त अब सुकून नहीं रहा। पहले एक घर में एक टीवी होता था तो सब साथ में बैठकर टीवी देखते थे। मैं अमृतसर का रहने वाला हूं, मुझे याद है, शाम को साढ़े आठ बजे एक पाकिस्तानी सीरियल आता था उसे देखने के बाद नौ बजे परिवार के सभी लोग एक साथ डायनिंग टेबल पर बैठकर खाना खाते थे।  लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। एक साथ घर में रहने के बावजूद सब अलग अलग खाना खा रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 9
विकास खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले की अपेक्षा में अब खान पान में क्या बदलाव आया है?
बहुत बदलाव आया है। पहले लोग घर पर ही खाना खाना ज्यादा पसंद करते थे, अब लोग रेस्टोरेंट में ज्यादा खा रहे हैं। जब भारत से अमेरिका 2000 में गया तब से लेकर भारत में कितने तरह के अलग अलग रेस्टोरेंट खुल गए हैं। हमारे जमाने में रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाना बहुत बड़ी बात थी। लेकिन अब तो लोग रेस्टोरेंट में ही घुसे रहते हैं। अब बहुत सारे रेस्टोरेंट खुल गए हैं, उसमें हर तरह के व्यंजन परोसे जा रहे हैं  और सब में खाने वालों की भीड़ होती है। कहीं न कहीं इससे हमारे स्वास्थ्य पर भी अब फर्क पड़ने लगा है।

4 of 9
विकास खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रधानमंत्री की मोटा अनाज की जो योजना चल रही हैउससे कितने तरह के पकवान बनाए जा सकते हैं?
बहुत सारे पकवान बनाए जा सकते हैं। मैं तो लोगों को सलाह देता हूं कि मोटे अनाजों को अपने खाद्य बास्केट में शामिल करें। यह संतुलित आहार के साथ-साथ एक सुरक्षित वातावरण में भी योगदान देता है। लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि यह विदेशी  अनाज है। और, इसे नाइजर, सूडान और नाइजीरिया में पैदा किया जाता है। यह अनाज तो हमारी देश की संस्कृति और सभ्यता का वर्षों से हिस्सा है। व्रत में हम जो अनाज खाते है, उससे हमें भरपूर ऊर्जा मिलती है। यह सोच हमारे पूर्वजों की रही है क्योंकि जब आप व्रत कर रहे हैं तो भी आपको भरपूर ऊर्जा चाहिए।

विज्ञापन

5 of 9
विकास खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पुरुषों की किचन में भागीदारी कितनी बढी है?
किचन में पुरुषों की भागीदारी तो रही ही है लेकिन कोविड के बाद से तो 40 प्रतिशत पुरुषों की भागीदारी किचन में बढ़ी है और अपनी रुचि का खाना बना रहे हैं। यूट्यूब से खाने की रेसिपी सीख कर अब तो हर किसी के लिए खाना बनाना बहुत आसान हो गया है। अब लोगो की सोच में यह बदलाव आया है कि किचन में औरतों का हाथ बटाना चाहिए।

विज्ञापन

6 of 9
विकास खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मास्टरशेफ इंडिया से अब तक कई विनर जा चुके हैंयहां से जाने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आया हैकभी किसी से मिलना हुआ है आपका?
मैं तो यह नहीं कहूंगा कि सभी सफल हुए हैं। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां सबको मौका मिलता है और लोग विनर होकर निकले हैं। अब जिस तरह से हर साल मिस यूनिवर्स बनकर निकलती हैं, तो सभी तो कामयाब नहीं है। इसी तरह यहां भी है। बहुत सारे शेफ से मिला जो आगे नहीं बढ़े लेकिन कुछ लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। कुछ विनर ऐसे हैं जो सोचते हैं कि अब मेरा लक्ष्य खत्म हो गया,लेकिन कुछ लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

7 of 9
विकास खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको शेफ बनने की प्रेरणा कहां से मिली?
अमृतसर में मेरे घर के पास ही  दरबार साहिब है। वहां जाकर मैं रोटियां बेलता था। मैं इतनी तेज रोटियां बेलता था कि रोटी बेलने की मेरी स्पीड देखकर लोग हैरान हो जाते थे। मैं लंगर में जाकर सबको खाना खिलता था तो मुझे बहुत सुकून मिलता था। मुझे लगा कि आगे चलकर शेफ में ही करियर बनाना है क्योंकि इसमें  प्रोफेशन के साथ -साथ प्रेम भाव भी छुपा हुआ है।

8 of 9
विकास खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

औरजब आपने बताया कि आपको शेफ बनाना है तो घर वालों की क्या प्रतिक्रिया थी?
घर वालों को तो यही लगता था कि खाना बनाना भी कोई काम होता है क्या?  मेरी मम्मी चाहती थी कि कोई न कोई नौकरी कर लूं।  पापा की वीडियो कैसेट की लाइब्रेरी थी, वहां पर डिलीवरी करता था। पापा कहते थे कि यही काम तुम्हारे लिए अच्छा है। लेकिन मेरी दादी के आगे तो कोई कुछ बोलता ही नहीं था। वह कहती थी कि खबरदार कोई मुंह खोलेगा, मेरा बच्चा वही करेगा तो वह करना चाहता है। 

 

विज्ञापन

9 of 9
विकास खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिरशुरुआत कहां से हुई?
17 साल की उम्र में मैंने अमृतसर में ही छोले भटूरे और पनीर पकोड़े ठेले पर बेचने शुरू कर दिए। धीरे -धीरे मैं सभी टिपिकल पंजाबी खाने बनाने लगा। मेरे चाचा जी आयरलैंड में रहते थे, वह अमृतसर शादी पर आए थे, उन्होंने मुझे खाना बनाते देखा तो उन्होंने सलाह दी कि क्यों ना इस प्रोफेशन में सही तरीके से करियर बनाया जाए। उसके बाद होटल प्रबंधन का कोर्स किया। फिर शेफ बंनने का सफर शुरू हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें