एक्टर सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'रेस 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के बजट से बनी इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। बताया जा रहा है कि बड़े बजट की फिल्म होने के कारण रेमो डिसूजा सहित फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को 'रेस 3' के हिट होने की काफी उम्मीद है। खैर 'रेस 3' बॉक्सऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी यह आने वाली दिनों में साफ हो जाएगा, लेकिन बात की जाए आज के समय में बड़े बजट की फिल्मों की तो अब बड़े बजट की फिल्में बनाने का मानों चल सा हो गया है। वहीं बॉलीवुड कुछ ऐसी फिल्में भी हैैं जो कम बजट की रही हैं और उन्होंने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़े। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे बताने वाले हैैं जो फिल्म बजट में तो कम रहीं लेकिन कमाई में हिट रहीं।
विज्ञापन
2 of 8
फिल्म- पान सिंह तोमर
दिग्गज कलाकार इरफान खान की फिल्म 'पान सिंह तोमर' साल 2010 में रिलीज हुई थी। तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म का कुल बजट मात्र 8 करोड़ था। इस फिल्म ने अपने बजट से करीब चार गुना कमाई की थी। फिल्म ने कई पुरस्कार भी हासिल किए।
विज्ञापन
3 of 8
फिल्म- फंस गए रे ओबामा
नेहा धूपिका, रजत कपूर और संजय मिश्रा अभिनीत फिल्म 'फंस गए रे ओबामा' का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया था। नेशनल अवार्ड विनिंग इस फिल्म का कुल बजट केवल 6 करोड़ रुपए था। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर करीब 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी।
4 of 8
फिल्म- पीपली लाइव
यह फिल्म साल 2010 में आई थी। इस फिल्म का कुल बजट 10 करोड़ रुपए था। वहीं इस फिल्म ने 35 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
विज्ञापन
5 of 8
फिल्म- नो वन किल्ड जसिका
बहुचर्चित मर्डर केस जसिका लाल मर्डर केस पर बनी फिल्म 'नो वन किल्ड जसिका' भी काफी कम बजट की फिल्म थी। रानी मुखर्जी और विद्या बालन स्टार इस फिल्म का कुल बजट 9 करोड़ रुपए था। इस फिल्म मे 58 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
6 of 8
फिल्म- प्यार का पंचनामा
इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। रोममांटिक कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का कुल बजट केवल 7 करोड़ रुपए रहा था, और इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर करीब 17 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
विज्ञापन
7 of 8
फिल्म- विकी डोनर
आयुष्मान खुराना और यामी गौतम की यह फिल्म साल 2012 में आई थी। बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में शामिल इस फिल्म का कुल बजट केवल 5 करोड़ था और इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर करीब 65 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
फिल्म- कहानी
डायरेक्टर सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का कुल बजट मात्र 8 करोड़ रुपए था और इस फिल्म ने करीब 78 करोड़ रुपए की कमाई की थी।