फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charu Asopa-Rajeev Sen: एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखे चारू असोपा-राजीव सेन, शेयर कीं मूवी डेट की फोटोज

Sun, 18 Sep 2022 05:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चारू असोपा-राजीव सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
चारू असोपा और राजीव सेन अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका रिश्ता कभी बनता है तो कभी बिगड़ जाता है और यह बात उनके फैंस से भी नहीं छुपी है। बीते दिनों, चारू और राजीव का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया था लेकिन अब दोनों फिर से एक हो गए हैं और अब चारू असोपा ने अपने पति राजीव सेन के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।   
विज्ञापन

2 of 4
चारू असोपा और राजीव सेन बेटी के साथ - फोटो : Instagram
दरअसल, शनिवार को चारू असोपा अपने पति राजीव सेन के साथ मूवी डेट पर गईं, जिसकी कुछ तस्वीरें अब अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में राजीव और चारू अपनी कार में बैठे हुए हैं और एक-दूसरे के साथ काफी खुश दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में चारू ग्रीन ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं और राजीव भी अपने आउटफिट में काफी कूल लग रहे हैं। वहीं, आखिरी तस्वीर सिनेमा हॉल की है। 

विज्ञापन

3 of 4
चारू असोपा-राजीव सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
इन तस्वीरों के साथ चारू असोपा ने कैप्शन में लिखा है, 'मूवी डेट।' इस कैप्शन में अभिनेत्री ने एक हार्ट इमोजी, पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक का इमोजी लगाया है। चारू और राजीव की इन फोटोज पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने कमेंट किया है। इसके अलावा, हजारों लोगों ने इन तस्वीरों को लाइक भी किया है।
विज्ञापन

4 of 4
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : Instagram

बता दें कि चारू असोपा और राजीव सेन साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद से ही उन्होंने अपने रिश्ते में कई बार उतार-चढ़ाव का सामना किया। लेकिन हाल ही में, दोनों ने एक पोस्ट शेयर कर एलान किया था कि उन्होंने अपनी शादी को बचाने का फैसला लिया है। चारू और राजीव दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की थी।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें