दुनिया को मूक रहकर हंसाने की कला सिखाने हॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार चार्ली चैपलिन की आज 131वीं जयंती है। 16 अप्रैल 1889 को लंदन में जन्मे चैपलिन ने एक ऐसे हास्य अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई जिसने सिर्फ अपने हाव-भाव से ही लोगों को लोट पोट कर दिया। चैपलिन ने अपने करियर की शुरूआत मात्र 13 वर्ष की उम्र में ही कर दी थी। 75 वर्ष के अपने करियर में उन्होंने अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, लेखक से लेकर संगीतकार की भूमिका को बखूबी निभाया। चैपलिन के निभाए किरदारों में 'लिटिल ट्रैम्प' को उनके सर्वश्रेष्ठ किरदार के रूप में याद किया जाता है। चार्ली चैपलिन को ऑस्कर अवॉर्ड से लेकर मानद अकादमी पुरस्कार और ब्रिटेन की महारानी से नाइट की उपाधि भी मिली। हिंदी सिनेमा पर भी चैपलिन ने गहरी छाप छोड़ी है। चलिए नजर डालते हैं हिंदी सिनेमा के उन कालाकारों पर जिन्होंने चार्ली चैपलिन के अभिनय को अपनी प्रेरणा बनाई।