फिल्मों में चांद हमेशा कल्पना का पात्र रहा है। हिंदी फिल्मों में चाहे वो गाना.. चौदहवीं का चांद हों तुम.. हो या चांद जैसे मुखड़े पे बिंदिया सितारा..। हिंदी सिनेमा और संगीत ने चांद को पर्दे पर हमेशा खूबसूरत अंदाज में पेश किया है। चांद पर हम कई गाने सुन चुके हैं। आज हम आपको चांद पर आधारित गानों से रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन
गाना- चौदहवीं का चांद हो
ये गाना अभिनेत्री वहीदा रहमान और गुरू दत्त पर फिल्माया गया है। इस फिल्म का नाम 'चौदहवीं का चांद' है। इस गाने को अगर बॉलीवुड का सदाबहार गाना कह दिया जाए तो बड़ी बात नहीं होगी। ये फिल्म साल 1960 में आई थी।
विज्ञापन
गाना- चांद से परदा कीजिए
ये गाना साल 1994 में आई फिल्म 'आओ प्यार करें' का है। इस गाने को अभिनेता सैफ अली खान, सौम्या अली और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया है।
गाना- चांद सितारे, फूल और खुशबू
अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म 'कहो ना प्यार है' साल 2000 में आई थी। ये गाना इसी फिल्म का है। इस गाने को ऋतिक रोशन और अमीषा पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन
गाना- चांद जैसे मुखड़े पे बिंदिया सितारा
ये गाना साल 1979 में आई फिल्म 'सावन को आने दो' का है। इस गानों को अभिनेता अरुण गोविल और जरीना वहाब पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन
गाना- चांद छुपा बादल में
ये गाना सलमान खान और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गाया है। ये गाना फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का है। ये फिल्म साल 1999 में आई थी।
विज्ञापन
गाना- चांद सिफारिश
ये गाना अभिनेता आमिर खान और काजोल की फिल्म 'फना' का है। इस गानों इन दोनों पर ही फिल्माया गया है। फिल्म 'फना' साल 2006 में आई थी।
गाना- सूरज हुआ मद्धम
इस गानों को बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख और काजोल पर फिल्माया गया है। ये गाना फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का है। ये फिल्म साल 2001 में आई थी।
गाना- दिल में मार्स है
ये गाना इस साल आई फिल्म 'मिशन मंगल' का है। इस गाने को अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू सहित फिल्म की पूरी स्टार कास्ट पर फिल्माया गया है।
गाना- गली में आज चांद निकला
ये गाना फिल्म 'जख्मी' का है। इस गाने को अभिनेत्री पूजा भट्ट पर फिल्माया है। ये फिल्म साल 1998 में आई थी।