चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के चांद पर उतरने को लेकर आम हो या खास हर कोई नजरे गड़ाए हुए था। सभी उस एक पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और सुनहरे दृश्य को अपनी आंखों में हमेशा के लिए कैद करना चाहते थे। हालांकि चंद्रयान-2 के चांद पर उतरने से ठीक पहले लैंडर विक्रम का संपर्क टूट गया और वैज्ञानिक परेशान हो गए। वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो कंट्रोल सेंटर से वैज्ञानिकों को संबोधित किया। चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने पर सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच सिनेमाजगत की हस्तियों ने भी भावुक पोस्ट किए।
विज्ञापन
2 of 10
रितेश देशमुख (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
रितेश देशमुख ने लिखा- 'हम लोग जल्दी ही इससे उबर जाएंगे। भविष्य उन्हीं का होता है जो सपनों के पूरा होने में विश्वास करते हैं। इसरो की पूरी टीम पर हमें गर्व है। जो भी हम लोगों ने हासिल किया है वो कोई छोटी बात नहीं है।'
विज्ञापन
3 of 10
Anupam Kher and Anubhav Sinha
- फोटो : file photo
अनुपम खेर ने भी ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी। अनुपम खेर ने लिखा- 'गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले!!!' फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया- 'उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी से लैंडर से संपर्क स्थापित कर लें। इसके पीछे बहुत सारे लोगों की मेहनत और प्रार्थनाएं हैं। यह जल्दी होगा। विश्वास करिए। बेहतरीन इसरो।'
4 of 10
Vir Das
- फोटो : file photo
कॉमेडियन वीर दास भी पीछे नहीं रहे। वीर दास ने ट्वीट किया- 'जब कोई सही मायने में सोचता है तो हम वास्तव में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में कितने युवा है। यह तथ्य हमारे पास अंतरिक्ष मिशन हैं और इस स्तर पर यह एक शानदार उपलब्धि है। इसरो आपके साथ राष्ट्र खड़ा है।'
विज्ञापन
5 of 10
lata mangeshkar
- फोटो : file photo
लता मंगेशकर ने ट्वीट किया- 'केवल सम्पर्क टूटा है, संकल्प नहीं, हौसले अब भी बुलंद है। मुझे विश्वास है कि सफलता अवश्य मिलेगी। सारा देश इसरो के साथ है। हमारे वैज्ञानिकों पर हमें गर्व है। बस आप आगे बढ़िए...।'
विज्ञापन
6 of 10
Amitabh Bachchan
- फोटो : instagram
अमिताभ बच्चन ने कविता की कुछ लाइनें लिखकर लोगों का उत्साह बढ़ाने की कोशिश की है। अमिताभ ने फेसबुक पर लिखा- तू ना थके गा कभी ,तू ना मुड़े गा कभी, तू ना थमे गा कभी कर शपथ कर शपथ कर शपथ ,अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।'
विज्ञापन
7 of 10
shahrukh khan
- फोटो : file photo
शाहरुख खान ने ट्वीट किया- 'कभी-कभी हम लोग अपने सही स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं जहां पर पहुंचना चाहते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि हम लोग आशा और विश्वास बनाए रखें। इसरो पर गर्व है।'
8 of 10
Karan Johar
- फोटो : social media
करण जौहर ने भी चंद्रयान-2 के लैंडर से संपर्क टूटने पर प्रतिक्रिया ट्वीट के जरिए दी। करण जौहर ने ट्वीट किया- 'इसरो के अविश्वसनीय प्रयासों को सलाम करते हैं। उनके काम पर हमें गर्व है। बहुत गर्व महसूस हो रहा है ऐसे राष्ट्र का हिस्सा होने में जिसके पास प्रतिभाशाली दिमाग है।'
9 of 10
sunny deol
- फोटो : Social Media
सनी देओल ने ट्वीट किया- 'संपर्क टूटा है लेकिन विश्वास नहीं। हमें इसरो पर गर्व है।' आपको बता दें, चंद्रयान-2 मिशन की शुरुआत 14 अगस्त से शुरू हुई थी।
भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान शुक्रवार (6 सितंबर) देर रात चांद से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर आकर खो गया। चांद की सतह की ओर बढ़ा लैंडर विक्रम का चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट गया। इससे ठीक पहले सबकुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन इस अनहोनी से इसरो के कंट्रोल रूम में अचानक सन्नाटा पसर गया था। इसके बाद इसरो की तरफ से चंद्रयान-2 के लैंडर से संपर्क टूटने की आधिकारिक जानकारी दी गई।