फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर का ठुकराया रोल करके स्टार बने चंद्रचूड़ सिंह, एक खौफनाक हादसे से तबाह हो गया था करियर

Sat, 23 Jan 2021 02:01 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Chandrachur Singh - फोटो : इंस्टाग्राम
चंद्रचूड़ सिंह बॉलीवुड के ऐसा अभिनेता हैं जिन्होंने कई फिल्में कीं लेकिन उन्हें वह मुकाम हासिल नहीं हुआ जिसकी उन्हें उम्मीद थी। फिल्म 'माचिस' में तब्बू के साथ दमदार एक्टिंग करने वाले एक्टर अचानक से इंडस्ट्री से गायब हो गए। चंद्रचूड़ को 'माचिस' के अलावा 'क्या कहना' और 'जोश' जैसी हिट फिल्मों के लिए याद किया जाता है। खासकर जोश फिल्म के लिए उनकी काफी सराहना की गई थी। हालांकि ये फिल्म पहले आमिर खान को मिलने वाली थी लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : social media
चंद्रचूड़ सिंह का जन्म 11 अक्टूबर, 1968 को हुआ। उनकी मां ओडिशा के बालनगिर के महाराजा की बेटी थीं और पापा बलदेव सिंह यूपी में अलीगढ़ की खैरा सीट से सांसद थे। 1996 में फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से चंद्रचूड़ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। चंद्रचूड़ ने कुछ हिट फिल्में देने के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। एक समय था जब इस चॉकलेटी ब्वॉय के हजारों फैंस थे।
विज्ञापन

3 of 5
chandrachur singh - फोटो : social media
फिल्म 'माचिस' के लिए चंद्रचूड़ को फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। करीब एक दर्जन फिल्में करने के बाद चंद्रचूड़ सिंह अचानक फिल्मों से गायब हो गए। उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्मों से दूर जाने की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा कि, मैं कुछ अच्छे रोल करना चाहता था। मेरे पास कई ऑफर आए लेकिन मुझे कुछ अलग रोल का इंतजार था। वह नहीं आए तो मैंने फिल्मों से दूरी बना ली।

4 of 5
चंद्रचूड़ - फोटो : social media
साल 2000 में चंद्रचूड़ का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। वो गोवा में बोट राइडिंग कर रहे थे। तभी ये हादसा हुआ और उनके कंधे बुरी तरह जख्मी हो गए। जब ये एक्सीडेंट हुआ, तब उनकी कई फिल्मों की शूटिंग चल रही थी। फिजियोथेरेपी वगैरह के बाद चंद्रचूड़ फिल्मों की शूटिंग पर लौट आए। मगर उनका हाथ पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ था। इसके बाद तो चंद्रचूड़ का करियर ठप पड़ गया। इस हादसे से उबरने में चंद्रचूड़ को करीब 10 साल लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : social media
चंद्रचूड़ के घर की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो गई। साल 2012 में उन्होंने फिल्म 'चार दिन की चांदनी' से वापसी की। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई। उनके छोटे से करियर के चलते चंद्रचूड़ को हर किसी ने भुला दिया। बता दें कि फिल्मों में आने से पहले वो दून यूनिवर्सिटी में म्यूजिक टीचर हुआ करते थे। हालांकि वेब सीरीज आर्या से उन्होंने दोबारा वापसी की है। इसमें वह सुष्मिता सेन के पति के किरदार में नजर आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें