फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spcl: हेजल कीच के साथ युवराज सिंह की रोमांटिक लव स्टोरी, जानें एक्ट्रेस से कैसे हुआ प्यार?

Wed, 12 Dec 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
yuvraj singh and hazel keech
'सिक्सर किंग' युवराज सिंह के बर्थडे के मौके पर हम आपको सुना रहे हैं उनकी रोमांटिक लव स्टोरी। जानिए कैसे हेजल कीच उनके प्यार में पड़ गई थी?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : ht
युवराज सिंह एक क्रिकेटर और हेजल कीच अदाकारा, लेकिन हेजल कीच का प्यार पाने के पीछे युवराज का क्रिकेट स्टारडम नहीं, बल्कि 3 साल की कड़ी मेहनत थी। कहानी फिल्मी लग सकती, लेकिन बिल्कुल सच है। युवराज सिंह तीन साल तक वो लगातार कोशिश करते हैं कि हेजल के साथ वो कॉफी डेट पर जाएं, लेकिन उनकी बात बन नहीं पा रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
हेजल कीच
ऐसा नहीं था कि हेजल इसके लिए मना कर देती थीं। वो तो हर बार मुलाकात के लिए हां करती थीं, मगर मुलाकात के दिन ही ऐन मौके पर अपना फोन ऑफ कर देती थीं या फिर युवराज का फोन ही नहीं उठाती थीं। तीन साल तक यही चलता रहा। लेकिन युवराज ने भी हार नहीं मानी। युवराज सोशल मीडिया फेसबुक पर हेजल के फ्रेंड बनने में कामयाब हुए, हालांकि यहां भी उनको तुरंत सफलता नहीं मिली।

4 of 5
हेजल कीच
युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया कि हेजल ने तीन महीने बाद उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया था। उसके बाद शुरू हुआ बातों का सिलसिला। फिर दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए उनकी पहली डेट संभव हो सकी। कहते हैं ना कि प्यार करने वालों की कभी हार नहीं होती। तो यहां भी देर से ही सही मगर युवराज के लिए भी वो दिन आया। लगभग तीन साल बाद युवराज और हेजल कॉफी डेट पर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी
वहीं, इस बारे में हेजल का कहना है कि लगातार मुलाकात के बाद भी मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ था कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। यह मुझे तब पता चला, जब युवराज ने मुझे प्रपोज किया। बस फिर क्या था, मैंने युवराज का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। बता दें कि अब दोनों की शादी हो चुकी है। 30 नवंबर 2016 को वे परिणय सूत्र में बंधे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें