फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिंघम' बनने वाले थे...पर मौत को मात दी और जी उठे, परमीश वर्मा की 10 अनकही बातें

Sun, 22 Apr 2018 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
परमीश वर्मा
'सिंघम' बनने की तैयारी कर रहे थे कि मौत से सामना हो गया, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और जी उठे। जानिए परमीश वर्मा के बारे में सब कुछ।
विज्ञापन

2 of 8
परमीश वर्मा
पंजाबी सिंगर, एक्टर व डायरेक्टर परमीश वर्मा पर क्रेटा कार सवार बदमाशों ने शुक्रवार देर रात सेक्टर-91 में फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला कर दिया। इसमें परमीश व उनका दोस्त कुलवंत चहल उर्फ लाडी घायल हो गए। दोनों के घुटनों में गोलियां लगीं। घायल अवस्था में ही कार दौड़ाकर उन्होंने अपनी जान बचाई। हमलावरों ने सिंगर की फारच्यूनर कार पर करीब आठ राउंड फायरिंग की। हमलावर चंडीगढ़ से सिंगर का पीछा कर रहे थे।

 
विज्ञापन

3 of 8
परमीश वर्मा
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फेज-आठ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर दोनों की सर्जरी हुई। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। दूसरी तरफ गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने फेसबुक पर हमले की जिम्मेदारी ली है। हैरानी की बात तो यह है कि परमीश के हमले में बच जाने के बाद दिलप्रीत ने फेसबुक पर उन्हें फिर से मारने की धमकी भी दी है।

 

4 of 8
Parmish Verma
बता दें कि युवाओं और पंजाबी गाने सुनने वालों में परमीश वर्मा एक लोकप्रिय नाम है। उनके गानों और पर्सनालिटी का हर कोई दीवाना है। साथ ही शायद ही कोई जानता होगा कि परमीश की दाढ़ी स्टाइल का युवाओं में बहुत क्रेज है, जिसे हर युवक ने एक ना एक बार कॉपी जरूर किया है। उनके गीत गाल नी कडनी के यू ट्यूब पर अभी तक 111 मिलियन व्यू हो चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 8
Parmish Verma
इसके अलावा उनके अन्य पंजाबी गीत कच्चे पक्के यार को 22 मिलियन, गीत टौहर नाल छड़ा मुंडा टौहर नाल छड़ा को 27 मिलियन से अधिक व्यू मिल चुके हैं। परमीश न केवल गीत गाते हैं, वे म्यूजिक डायरेक्शन से लेकर लिखते भी हैं। वे कई पंजाबी गायक मनकीरत औलख, रोशन प्रिंस, शैरी मान के साथ हिट गीत दे चुके हैं। परमीश गीतों के अलावा रॉकी मेंटल फिल्म में अभिनय भी कर चुके हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
parmish verma - फोटो : AMAR UJALA
परमीश वर्मा पंजाबी लेखक और प्रध्यापक डॉ. सतीश वर्मा के बेटे हैं। जो पटियाला के यादविंद्र पब्लिक स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद सिडनी में होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने चले गए थे। हालांकि वहां से पढ़ाई आधी छोड़कर पंजाब वापस आकर एक्टिंग की क्लास लेने लगे। परमीश वर्मा अपने भाई सुखन वर्मा से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने अपने भाई के नाम का टैटू भी अपने बांये हाथ पर बनवा रखा है।
विज्ञापन

7 of 8
Parmish Verma
परमीश ने शुरुआत म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में की। हालांकि उसके बाद कईं गानों में वह सहायक एक्टर के रूप में भी आते रहे। धीरे-धीरे उनकी दाढ़ी स्टाइल को युवकों में खूब कॉपी किया जाने लगा। परमीश वर्मा ने पंजाबी डायरेक्शन और एक्टिंग के बाद गायकी में कदम रखा। उनका पहला गाना 'आ ले चक मैं आ गया' था, लेकिन उन्हें लोकप्रियता 'गाल नी कडनी' गाने से मिली।
विज्ञापन

8 of 8
Parmish Verma
इनकी सबसे पहली पंजाबी मूवी 'रॉकी मेंटल' थी। इसके लिए उनको पीटीसी पंजाबी फिल्म का 'बेस्ट मेल डेब्यू' अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसी फिल्म के लिए वे फिल्म फेयर अवॉर्ड पंजाबी 2018 के 'बेस्ट डेब्यू मेल कैटेगरी' के लिए भी नामांकित हो चुके हैं। परमीश वर्मा जल्द ही रोहित शेट्टी की हिट फिल्म 'सिंघम' का पंजाबी रिमेक भी लाने वाले हैं। जिसमें वह अजय देवगन वाला किरदार निभाएंगे। अजय देवगन ने भी ट्वीट कर उनको शुभकामनाएं दी थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें