फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का हरियाणवी अंदाज देखने से पहले चली गईं श्रीदेवी, पर जाह्नवी कपूर ने बना डाले दो 'रिकॉर्ड'

Fri, 03 Aug 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी - फोटो : SELF
बेटी का हरियाणवी अंदाज देखने से पहले ही श्रीदेवी दुनिया से चलीं गई, पर जाह्नवी कपूर ने मां की ख्वाहिश पूरी करते हुए दो ऐसे 'रिकॉर्ड' बना डाले, कि बोनी कपूर की आंखें छलक उठीं।
विज्ञापन

2 of 6
Jhanvi Kapoor and Ishaan
पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर को तो जाह्नवी कपूर पर नाज है ही, श्रीदेवी होतीं तो बेटी की सफलता पर फूली न समाती। श्रीदेवी चाहती थी कि उनकी बेटी उनसे बड़ी एक्ट्रेस बने। जाह्नवी में ये गुण हैं और अपनी पहली मूवी में ही उन्होंने यह साबित भी कर दिया। साथ ही दो ऐसे रिकॉर्ड बना डाले कि सब चौंक ही गए। एक रिकॉर्ड तो आज तक कोई मूवी नहीं बना पाई।
विज्ञापन

3 of 6
Jhanvi Kapoor and Ishaan
जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले बनी शशांक खेतान की मूवी धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर जाह्नवी के अपोजिट हैं। 20 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म लोगों के दिल में धड़क मचा रही है। जाह्नवी कपूर का जादू देश और पूरी दुनिया में चल रहा है।

4 of 6
jhanvi kapoor
तभी तो इस फिल्म ने महज 12 दिन में ही वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जी हां, इस बात की जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने खुद फैंस को अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। करण जौहर ने ट्वीट करते हुए कैप्शन लिखा है कि‘विदेशों में भी ‘धड़क’ दिल जीत रही है। फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर ली है। न्यूकमर्स की फिल्म के साथ ऐसा कम ही देखने को मिलता है। जाह्नवी और ईशान मुझे तुम दोनों पर गर्व है।

 
विज्ञापन

5 of 6
Jhanvi Kapoor and Boney Kapoor
बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल डेब्यू फिल्म
दूसरा, जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म ‘धड़क’ बॉलीवुड की अब तक की सबसे सक्सेसफुल डेब्यू फिल्म बन चुकी हैं। क्योंकि अभी तक किसी डेब्यू जोड़ी की फिल्म ने ऐसा कमाल नहीं दिखाया था, लेकिन श्रीदेवी की बेटी ने ये कारनामा भी कर डाला। ईशान और जाह्नवी की जबरदस्त केमेस्ट्री ने लोगों के दिलों को जीत लिया है और आलम यह है कि 2 हफ्ते में भी इस फिल्म का जादू कम नहीं हुआ है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है और अब भी इस फिल्म का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ishaan khattar and jhanvi kapoor
धड़क मूवी हरियाणवी पृष्ठभूमि पर आधारित है। क्योंकि मूवी में ऑनर किलिंग का जो मुद्दा दिखाया गया है, वो हरियाणा से जुड़ा है। मूवी में जाह्नवी का किरदार बिल्कुल हरियाणवी अंदाज में है। श्रीदेवी इस फिल्म को लेकर उत्साहित थीं। उनकी ख्वाहिश थी कि वे बेटी को पर्दे पर अभिनय करते देखें, लेकिन ये चाहत अधूरी ही रह गई। मटरू की बिजली का मंडोला, NH 10, बॉस, सुल्तान जैसी कई फिल्में हरियाणवी पृष्ठभूमि पर बन चुकी हैं। ये जबरदस्त सफल भी हुईं। इस कड़ी में एक और मूवी धड़क जुड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें