सपना चौधरी अपने दोस्तों के साथ मिलकर 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' दिखाने को तैयार हैं। वहीं मूवी का टीजर रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया 'वकरा स्वैग', देखिए।
विज्ञापन
2 of 7
सपना चौधरी
हरियाणवी छोरी सपना चौधरी अब अपनी पहली फिल्म लेकर दर्शकों के सामने आने वाली हैं। सपना चौधरी को आपने अभी तक गानों पर थिरकते देखा होगा, लेकिन अब वह अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बनाने को तैयार हैं। बॉलीवुड में बतौर हीरोइन सपना चौधरी डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन
3 of 7
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
सपना फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। मूवी का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है, जो आते ही वायरल हो गया। फिल्म को जोयाल डेनियल प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके डायरेक्टर हादी अली हैं।
4 of 7
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्टूबर महीने के आखिर में इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी गई थी। आखिर में सपना चौधरी का पार्टी नंबर शूट किया गया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें सपना चौधरी मस्ती भरे अंदाज में अपने को-स्टार्स के साथ डांस करती दिखाई दी थीं।
विज्ञापन
5 of 7
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल वीडियो में सपना और एक्ट्रेस अंजू जाधव दोनों ही बार टेबल पर खड़े होकर जोरदार ठुमके लगा रही थी। सपना चौधरी के साथ इस फिल्म में विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और 'कसौटी जिंदगी की' की फेम एक्ट्रेस अंजू जाधव भी फिल्म में नजर आएंगी।
विज्ञापन
6 of 7
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि सपना चौधरी इन दिनों तहलका मचाए हुए हैं। सपना चौधरी ने 'बिग बॉस 11' से लोकप्रियता हासिल की। वहीं बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद उनका न केवल मेकओवर हुआ, बल्कि हर इंडस्ट्री में उनकी जबरदस्त डिमांड बन गई।
सपना चौधरी ने भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' में स्पेशल सॉन्ग किया था, जिसे खूब पसंद किया गया। इसके अलावा सपना चौधरी पंजाबी फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। अभय देओल स्टारर फिल्म 'नानू की जानूं' में उनका आइटम नंबर काफी पॉपुलर हुआ था।