सपना चौधरी को सलवार सूट में देखा, गाउन में देखा। अब देखिए एक ऐसी बोल्ड ड्रेस में, जिसमें वे काफी हॉट लग रही हैं, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। वे इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि आप देखते ही रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
सपना चौधरी
सोशल साइट इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी की ये तस्वीरें अपलोड की गई हैं। मौका कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम का है। इसमें सपना चौधरी विशेष तौर पर शामिल होने के लिए पहुंची थीं। वहीं शो में सपना की ड्रेस ने लोगों को दीवाना बनाकर रख दिया।
विज्ञापन
3 of 5
सपना चौधरी
सिंगर डांसर ने पहली बार ऐसी ड्रेस पहनी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सपना चौधरी का किस हद तक मेकओवर हो चुका है और इसने उनकी खूबसूरती में चार चांद ही लगाए हैं। इस शो के अलावा सपना चौधरी, हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित द ग्रेट खली रेसलिंग शो में भी पहुंची।
4 of 5
सपना चौधरी
रेसलिंग शो में सपना ने एक्ट्रेस राखी सावंत के साथ धमाल मचाया। यहां भी सपना चौधरी आकर्षण का केंद्र रहीं। सपना की एंट्री जैसे ही स्टेज पर हुई, भीड़ बेकाबू हो गई। इसमें सबसे अधिक युवाओं को बेकाबू होते हुए देखा गया। सपना के फैन रिंग के चारों ओर इकट्ठा हो गए और सेल्फी लेने की इच्छा भी जाहिर करने लगे।
कुछ लोगों को स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करते हुए भी देखा गया। इस बीच पुलिस ने जिम्मा संभालते हुए बड़ी मशक्कत से युवाओं को रोका और स्थिति को नियंत्रण में किया। सपना ने डांस का तड़का लगाते हुए बेहतरीन प्रस्तुतियों से उपस्थित जन समूह का मनोरंजन किया और इस शो को यादगार बना डाला।