200 किलो वजन के पहलवान को उठाना और रिंग से बाहर फेंक देना। इसके लिए इतनी ताकत और दम खम दारा सिंह कहां से लाए, जानिए उनकी फिटनेस का राज।
विज्ञापन
2 of 8
dara singh
जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे और अगर आजमाएंगे तो उनके जैसी बॉडी पाएंगे। सभी जानते हैं कि रामानंद सागर की रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले रुस्तम-ए-हिन्द दारा सिंह को न सिर्फ पर्दे पर उनके अभिनय के लिए बल्कि अखाड़े के इतिहास में हुए उनके कई मुकाबलों के लिए भी पहचाना जाता है।
विज्ञापन
3 of 8
dara singh
दारा सिंह ने 500 मुकाबले लड़े और एक भी नहीं हारे। उन्होंने अपने समय में बड़े-बड़े पहलवानों को अखाड़े की धूल चटाई है। आज पहलवानों के पहलवान दारा सिंह का जन्मदिन है। आइए इस मौके पर जानते हैं आखिर क्या खाकर दारा सिंह खुद को इतना हेल्दी रखते थे।
4 of 8
Dara Singh
डॉक्टरों की मानें तो आपको पूरा दिन तरोताजा और एनर्जी से भरा रखने में आपके नाश्ते का सबसे बड़ा हाथ होता है। शायद इसलिए डॉक्टर सभी लोगों को सुबह का नाश्ता ढंग से करने की सलाह देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दारा सिंह पूरे दिन की इस सबसे जरूरी खुराक को हमेशा मिस करते रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
dara singh
83 साल की उम्र में भी दारा सिंह नाश्ता मिस करके सिर्फ लंच और डनर ही किया करते थे। खुद को फिट रखने के दारा सिंह रोजाना दस सिल्वर के वर्क के साथ 8 रोटी एक समय में खाते थे।इसके अलावा दारा सिंह रोजाना दो लीटर दूध और आधा किलो मीट का जाया करते थे।
विज्ञापन
6 of 8
Dara Singh
जिम करने वाले कई लड़के अपनी बॉडी बनाने के लिए मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन और स्टेरॉइड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन दारा सिंह की नार्मल डाइट से बनाई गई बॉडी ये साबित करती है कि एक अच्छी खुराक से भी आप अपनी अच्छी बॉडी बना सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
दारा सिंह
लंबी चौड़ी कद काठी वाले दारा सिंह रोजाना अपनी डाइट में 100 ग्राम बादाम, मुरब्बा और घी को जरूर शामिल करते थे। कसरत करने के बाद दारा सिंह रोजाना ठंडाई पीते थे। इसके अलावा वो चिकन या फिर लैंब सूप पीने के भी शौकीन थे।
दारा सिंह हफ्ते में एक दिन उपवास भी रखते थे। लेकिन वे ऐसा इसलिए करते थे, ताकि इतना खाने के बाद उनके शरीर में बनने वाले सारे टॉक्सिन्स निकल जाएं और उनका मेटाबोलिज्म दुरुस्त होता है, तो आप भी आजमाइए नुस्खे।