बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट जसलीन मथारू और अनूप जलोटा के रिश्ते को लेकर राखी सावंत ने एक विवादित बयान दे डाला और खुद को अनूप की नई गर्लफ्रेंड बताया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
rakhi sawant
अनूप ने जसलीन को छोड़ा और मुझे पकड़ा
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वालीं राखी सावंत ने शनिवार को एक और बयान देकर चौंका दिया। राखी ने कहा कि अनूप और जसलीन मेरे दोस्त हैं लेकिन वह अब जसलीन को छोड़ चुके हैं और मुझे पकड़ चुके हैं। अब मैं उनसे संगीत सीखूंगी और जो उनका और जसलीन का रिश्ता था, वही मेरा और अनूप जी का होगा। उन्होंने कहा अब मैं अनूप की गर्लफ्रेंड हूं। वह हर तीन महीनों में चेंज करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
rakhi sawant
रोमिल असली मास्टर माइंड
राखी के साथ मौजूद बिग बॉस सीजन 11 की प्रतिभागी रहीं अर्शी खान ने बिग बॉस सीजन 12 के बारे में बताया कि रोमिल चौधरी उनके पसंदीदा हैं। वही असली मास्टर माइंड हैं। सीजन 11 में मास्टर माइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता के बारे में अर्शी का कहना था कि वह मास्टर माइंड नहीं लूजर माइंड हैं। बता दें कि अर्शी खान ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से अपने संबंध होने का दावा कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
4 of 5
Rakhi Sawant
अब संगीतकार बनना है
राखी ने कहा कि, बिग बॉस में अनूप ने कहा था कि अब राखी सावंत भी आ सकती है डांस सीखने। मैंने डांस कर लिया, मैं नेता बन गई, समाजसेवा कर ली और अब मुझे संगीतकार बनना है। अनूप से मैं दिलबर दिलबर गाना सीखना चाहूंगी। जलोटा कितने झूठे हैं कि कहते हैं कि मुझे पता नहीं था कि हमारे रिश्ते को यूं देखा जाएगा, जबकि अनूप तो खुद सलमान खान के सामने जसलीन का हाथ पकड़कर बड़े ठाठबाट से गए थे। डेट पर भी गए, किस भी किया था।
द ग्रेट खली के साथ राखी सांवत ने निकाली जागरूकता रैली
ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-3 में सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप का आयोजन आज किया जा रहा है। जिसके लिए अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग खिलाड़ी द ग्रेट खली ने अभिनेत्री राखी सावंत के साथ शहर में रोड शो कर लोगों को रेसलिंग के प्रति जागरूक किया। रोड शो रैली स्टेडियम से सेक्टर-20, सेक्टर-18 सहित अन्य सेक्टरों से होते हुए स्टेडियम तक निकाली गई। रेसलिंग के दौरान समय-समय पर बॉलीवुड एंटरटेनर राखी सांवत भी दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगे।