फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतः सलमान खान को मसल पेन, कैटरीना कैफ घूम रही खेतों में, किसान परेशान, गांव बना 'पाकिस्तान'

Tue, 13 Nov 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
गांव पाकिस्तान में तब्दील हो गया है, यह देखकर किसान परेशान हैं। सलमान खान मसल पेन से जूझ रहे हैं, कैटरीना कैफ खेतों में घूम रही हैं, जानिए क्या हो रहा है ये सब।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान
मौका है पंजाब में सलमान खान की मूवी भारत की शूटिंग का, जिसके लिए लुधियाना में सेट लगाया गया है। अटारी बॉर्डर बनाया गया है, लोग पाकिस्तानी पहरावे में नजर आ रहे हैं। गांव भारत और पाकिस्तान की सरहद में तब्दील हो गया है। गांव में सारा दिन पाकिस्तान की आर्मी और उनकी गाड़ियां घूम रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मूवी की शूटिंग
यह सब देखकर लोगों को 1947 के गदर की याद आ गई। दूर दराज से लोग अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए उत्सुक हैं। पंजाब पुलिस और प्रोडक्शन हाउस की प्राइवेट सिक्योरिटी ने पूरे सेट को घेर रखा है। चारों तरफ पंजाब पुलिस की बेरिकेडिंग की गई है।

4 of 5
मूवी की शूटिंग
सेट 19 एकड़ क्षेत्र में बना है। चार किसानों से 17 नवंबर तक जमीन किराये पर ली गई है। इसके लिए उन्हें करीबन 80 हजार रुपये प्रति एकड़ अदा किए जाने हैं। सेट पर पहुंचीं बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ कई बार ब्रेक में बाहर निकल खेतों में टहलती हैं। उधर, सलमान ने ग्रामीणों से दूरी बनाकर रखी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मूवी की शूटिंग
वहीं किसानों को इस वजह से काफी परेशानी हो रही है। जिस तरह से बॉर्डर एरिया में किसान पास लेकर जमीन में काम करने जाते हैं, ठीक ऐसे ही हालात गांव के कुछ किसानों के लिए बन गए हैं। एक को खेत में पानी देने जाना था, मगर वह सेट पार नहीं कर सका, क्योंकि एरिया सील कर रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें