कॉमेडियन कपिल शर्मा के 7 फेरे लेने से पहले घर में एक बेहद खास काम किया जाएगा। दो-दो रिसेप्शन होंगे और पूरी दुनिया ये रॉयल वेडिंग देखेगी।
विज्ञापन
2 of 5
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा अपनी बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। तैयारियां शुरू हो गई हैं, वेडिंग का शेड्यूल भी जारी हो गया। 10 दिसंबर से विवाह ही रस्में शुरू हो जाएंगी। इस दिन कपिल की बहन के घर में माता का जागरण रखा गया है।
विज्ञापन
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : ट्विटर
जागरण के अगले दिन गिन्नी के घर में संगीत और मेहंदी सेरेमनी होगी। दो रिसेप्शन, एक 14 दिसंबर को अमृतसर में होगा। इस रिसेप्शन में दोनों तरफ से करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। दूसरा 24 दिसंबर को मुंबई में होगा, जिसमें उनके खास दोस्त और बॉलीवुड, टॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी।
4 of 5
kapil sharma
शादी के लिए जालंधर का कबाना रिसॉर्ट बुक किया गया है। 2 दिन के लिए इस रिसॉर्ट को बुक कर लिया गया है। शादी लैविश तरीके से होगी। शुरू से लेकर आखिर तक सभी रीति रिवाज निभाए जांएगे। शादी में सिर्फ खाने पर 15 लाख रुपए खर्च होंगे। 150-200 मेहमानों की लिस्ट तैयार हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि शादी में वेज और नॉन वेज दोनों तरह के फूड उपलब्ध होंगे। पंजाबी फूड के अलावा 100 से ज्यादा व्यंजन शादी में परोसे जाएंगे। खबर है कि कपिल ने अपनी शादी के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े स्टार्स को न्योता दिया है।