एक्टर सलमान खान बेहद दिलचस्प और जिंदादिली इंसान हैं, तभी तो पसलियों में फ्रैक्चर होने के बावजूद 'भारत' में लौट आए और जोश के साथ काम करते दिखे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
salman khan katrina kaif
- फोटो : instagram
साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म 'भारत' शुरुआत से ही मुश्किलों का सामने कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पहले शो से वॉक आउट कर दिया था। वहीं, पिछले दिनों पाकिस्तानी झंडा फहराने के कारण विवादों में आ गई थी। अब शूटिंग के दौरान सलमान खान घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
salman khan
बताया जा रहा है कि उनकी पसलियों में चोट लगी है, जिसके इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जांच में सामने आया कि उनकी पसली में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।
4 of 5
सलीम खान और सलमान
लेकिन सलमान खान ने महज दो दिन के आराम के बाद एक बार फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी और वे उसी जोश के साथ काम कर रहे हैं, जैसे वे करते हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि सलमान को फिल्म की शूटिंग के दौरान यह चोट कैसे लगी।
गौरतलब है कि फिल्म भारत की शूटिंग अंतिम दौर में है और इसका अंतिम चरण पंजाब के अलग-अलग इलाकों में शूट किया जा रहा है। फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी भी हैं। फिल्म के निर्माता अतुल अग्निहोत्री हैं।