फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर के बाद नेहा धूपिया बनी दुल्हन, जानिए कौन हैं पति अंगद बेदी...10 अनकहीं बातें

Sat, 12 May 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
नेहा धूपिया
सोनम कपूर के बाद एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी दुल्हन बन गईं। नेहा ने अंगद बेदी के साथ 7 फेरे लिए, जानिए कौन हैं...
विज्ञापन

2 of 10
नेहा धूपिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने शादी कर ली है। 37 वर्षीय एक्ट्रेस ने एक्टर अपनी उम्र से दो साल छोटे अभिनेता अंगद बेदी से पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार आज शादी की। दिल्ली में एक गुरुद्वारा में आनंद कारज हुआ।

 
विज्ञापन

3 of 10
नेहा धूपिया
अंगद बेदी, नेहा धूपिया के बेस्ट फ्रेंड भी हैं और काफी समय से साथ-साथ देखे जा रहे थे। इसलिए ट्विटर पर खुशखबरी देते हुए नेहा ने पोस्ट लिखी कि बेस्ट फ्रेंड से कर ली शादी, जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला।

4 of 10
angad bedi and neha dhupia
अंगद सिंह बेदी मशहूर फिल्म एक्टर और मॉडल हैं। वे पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद बेदी दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं और उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाने के बाद एक्टिंग में कदम रखा।
विज्ञापन

5 of 10
Angad bedi
अंगद का जन्म 6 फरवरी 1983 को पचंडीगढ़ में हुआ था। अंगद की प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ से हुई। आगे की पढ़ाई सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली से की। उसके बाद अंगद ने अपने कैरियर की शुरुआत मॉडलिंग से की, फिर उमॉडलिंग छोड़ एक्टिंग में रूचि दिखाई।
विज्ञापन

6 of 10
neha dhupia
अंगद बेदी ने रेमो डीसूजा की 'फालतू' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अंगद का पहला टीवी शो कायातरन था, जिसकी स्टोरी को एनएस माधवन की शॉर्ट स्टोरी ‘When Big Tree Falls’ से लिया गया था।
विज्ञापन

7 of 10
neha dhupia
अंगद टीवी पर खतरों के खिलाड़ी और 24 जैसी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। अंगद बेदी ने एक कुकिंग शो ‘कुक ना कहो’ में भी भाग लिया था। इसके अलावा उन्होंने एक रियलिटी टेलीविजन शो ‘Emotional Atyachar’ को भी होस्ट किया था।

8 of 10
अंगद बेदी
अंगद बेदी ने कई हिन्दी फिल्मों में काम किया है जैसे – फालतू (2011), उंगली (2014), पिंक (2016), डियर जिंदगी (2016), टाइगर जिंदा है (2016), इनसाइड एज (2017) और सूरमा (2018) आदि।

 

9 of 10
अंगद बेदी
अंगद बेदी के परिवार में पिता बिशन सिंह बेदी हैं, जो एक क्रिकेटर थे और इन्होंने दो शादियां की हैं। अंगद बेदी की एक छोटी बहन नेहा बेदी और एक सौतेली बहन गिल्लिंदर सिंह और सौतेले बेटे का नाम गवासिंदर सिंह बेदी है।
विज्ञापन

10 of 10
neha dhupia
नेहा धूपिया 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं, पिछली बार उन्हें विद्या बालन के साथ 'तुम्हारी सुलु' में देखा गया था। नेहा धूपिया इन दिनों एम टीवी के शो 'रोडीज एक्सट्रीम' में गैंग लीडर बनीं नजर आ रही हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें