फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत के बारे में 5 खुलासे, बोलीं- डांस मेरे डीएनए में है, किसी की चमचागिरी नहीं करती

Wed, 08 Aug 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
आइटम गर्ल राखी सावंत ने खुद को बारे में कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिनके बारे में शायद ही बॉलीवुड और उनके चाहने वाले जानते हों। पढ़ें इंटरव्यू, यकीं नहीं कर पाएंगे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Rakhi Sawant
राखी मंगलवार को एक पंजाबी गाने की शूटिंग के लिए जीरकपुर आई हुईं थीं। इस गाने की शूटिंग देर रात तक जारी है। शूटिंग के दौरान बंटी सहोता, सुमित शर्मा, जश्न बॉबी व कुलबीर सिंह रूबल आदि भी उपस्थित थे। गीतकार सुक्खा दिल्ली वाला द्वारा पंजाबी गीत ‘बुलेट तेरे यार दा’ के वीडियो शूट को लेकर टीम यहां पहुंची। इस गाने में राखी सावंत लीड रोल निभा रही हैं। यह एक रोमांटिक पंजाबी सांग है।
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : self
शूटिंग के दौरान राखी सावंत ने पत्रकारों को बताया कि डांस मेरे डीएनए में हैं। डांस को लेकर मुझमे ऐसा जुनून है कि मैं कुछ भी कर सकती हूं। राखी ने कहा कि मेरा न कोई शूगर डैडी है और न कोई गॉड फादर, न मैं किसी की चमचागिरी करती हूं। जो जैसे सही लगता है, वही करती हूं। वही करती हूं जो दिल को सुकून देता है। अपनी डाइट पर काफी ध्यान देती हूं।

4 of 5
rakhi sawant
राखी सावंत ने कहा कि मैं एक पॉजिटिव इंसान हूं, नेगेटिव ख्याल को जहन में आने नहीं देती। फिल्म मेकिंग करना था, इसीलिए मैंने एक दो साल का ब्रेक लिया। इस बीच पांच फिल्में बनाई भी। एक छोटा एक्सिडेंट भी हो गया था। अब रिकवर कर लिया है और कमबैक कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant
राखी ने कहा कि पंजाब के युवाओं को ‘चिट्टे’ का नशा छोड़कर पंजाबी गीतों को सुनने का नशा करना चाहिए। पंजाब में आज का युवा नशे के दलदल में फंसता जा रहा है। युवाओं को पंजाबी गीत सुनने का नशा करना चाहिए, इससे उनका ध्यान अपने आप दूर हो जाएगा। पंजाब के अंदर बढ़ रहे नशे को लेकर आज हर वर्ग इस लत का शिकार हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें