फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी के संबंधों पर खुलकर बोलीं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, बताया कैसे बनाएं परफेक्ट रिलेशन

Tue, 28 Aug 2018 02:57 PM IST
मुंबई से लौटकर मोहित धुपड़
विज्ञापन
1 of 6
जया प्रदा
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान पति-पत्नी के संबंधों पर खुलकर बात की और बताया कि एक परफेक्ट रिलेशन कैसे बनाएं, क्योंकि ये उन्हीं के हाथ में होता है।
विज्ञापन

2 of 6
जया प्रदा
धारावाहिक ‘परफेक्ट पति’ से कई साल बाद परदे पर वापसी करने वाली मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा का मानना है कि ‘जोड़ी’ तो ऊपर वाला (रब) बनाता है, लेकिन जोड़ी को ‘परफेक्ट’ बनना पति और पत्नी का काम होता है। यह रिश्ता पति-पत्नी की अच्छी समझ से ही इस मजबूती की डोर में बंधता है। इसमें सास की भूमिका भी बड़ी भूमिका होती है, जिसे अपने बेटे और बहू में कभी कोई फर्क नहीं करना चाहिए। बहू भी उसकी बेटी होनी चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
जयाप्रदा
जयाप्रदा ने यह बातें मुंबई में आयोजित ‘परफेक्ट पति’ के प्रोमोशन कार्यक्रम में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि वे इस सीरियल में राजस्थानी सास ‘राज्यश्री राठौड़’ के रूप में नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि अमूमन सास और बहू के रिश्ते को खटास भरे नजरिए से देखा जाता है लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं होता। सास और बहू बहुत गहरी दोस्त बन भी सकती हैं। सास बेटे से ज्यादा बहू को प्यार कर सकती है। इन संभावनाओं से कैसे इंकार किया जा सकता है।

4 of 6
jaya prada
जयाप्रदा ने चिंता जताते हुए कहा कि आज शहरों और गांवों में बहुओं की हालत बहुत अच्छी नहीं है। खासकर गांवों में तो स्थिति ज्यादा खराब है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गांवों में देखा है कि आठवीं पढ़ने के बाद बहुत से लोग अपनी बच्चियों की शादी कर देते हैं, कम उम्र में वो बहू बन जाती हैं और फिर उनकी जिंदगी घर की चहारदीवारी तक  सीमित रह जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
जया प्रदा
परफेक्ट पति’ में भी दिखेंगी रिश्तों की रोचक कहानी
जयाप्रदा ने बताया कि  धारावाहिक में आयुष आनंद उनके स्टाइलिश और चालाक बेटे पुष्कर की भूमिका में होंगे जबकि सायली संजीव एक छोटे शहर की लड़की विधिता राजावत की भूमिका में हैं। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बना ‘परफेक्ट पति’ विधिता के जीवन के सफ र पर ले जाएगा। वह एक आम लड़की है, जो अपने होने वाले जीवनसाथी की एक आदर्श छवि का सपना देखती है। जिंदगी और परिस्थितियों को लेकर उसका नजरिया पुष्कर के अमीर, आकर्षक और जुनूनी पुरुष से बिलकुल अलग है। जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पुष्कर से शादी के बाद विधिता के जीवन में हलचल मच जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जया प्रदा
जयप्रदा ने बताया कि उसकी शादीशुदा जिंदगी उतनी परफेक्ट नहीं होती, जिसकी वजह से उसे ऐसे उतार-चढ़ाव से होकर गुजरना पड़ता है, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था। इस कहानी में दिखाया गया है कि कैसे राज्यश्री कुशलता से एक मां और सास दोनों ही भूमिका निभाती है। विधिता और पुष्कर की आदर्श शादी नहीं होने पर इस शो की कहानी में यह सवाल उठाने का प्रयास किया गया है कि क्या एक आदर्श बेटा एक आदर्श पति बनने के काबिल होता है। एंड टीवी के हेड हेड विष्णु शंकर कहते हैं कि हमारी कोशिश ऐसी कहानियां प्रस्तुत करना है जोकि नये भारत की बदलती सोच को दर्शाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें