फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोपिक को लेकर सनी लियोन की मुश्किलें बढ़ी, चेतावनी मिली- माफी मांगें या अंजाम को तैयार रहें

Mon, 16 Jul 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
सन्नी लियोन
अपनी बायोपिक को लेकर सनी लियोन बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। दरअसल, कौर शब्द लगाने से सिख नाराज हैं और एक्ट्रेस को कड़ा अंजाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। जानिए आखिर क्या मामला है...
विज्ञापन

2 of 6
सनी लियोन
सनी लियोन के जीवन पर आधारित एक वेब सीरिज ‘Karenjit Kaur: The Untold Story Of Sunny Leone’ बन रही है। बायोपिक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। एक्ट्रेस ने इसका प्रमोशन भी शुरू कर दिया है, लेकिन शुरू होने से पहले ही इस पर विवाद हो गया है। मसला, कौर शब्द लगाने का है। सीरीज के टाइटल में ‘कौर’ शब्द के इस्तेमाल पर शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय प्रधान और एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस शब्द को सीरिज से अलग करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

3 of 6
sunny leone
बीबी जागीर कौर ने कहा कि कौर शब्द एक सम्मानजनक शब्द है और सिख धर्म से संबंधित किसी भी व्यक्ति को अश्लील कार्यों में शामिल होने की इजाजत नहीं देता है। जो व्यक्ति या महिला पहले ही धर्म परिवर्तन कर चुका हो तो उसे कोई हक नहीं बनता है कि वह कौर शब्द का इस्तेमाल अपने जीवन पर आधारित किसी फिल्मांकन या नाटक में करे। उन्होंने कहा कि जो इंसान गुरमति सिद्धांतों को तिलांजलि दे चुका हो और सिख धर्म से नाता तोड़ चुका हो, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। सिख धर्म में कौर एक शेरनी को कहा गया है।

4 of 6
sunny leone
बीबी ने कहा कि कौर शब्द एक परंपरा का अनुसरण करने का प्रतीक है, लेकिन सनी लियोन में तो ऐेसा कुछ भी नहीं है। उन्हें इस नाम पर कड़ा ऐतराज है और उसे अपने अपनाए हुए धर्म के नाम पर सीरीज का नाम रखना चाहिए। साथ ही इस गलती के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। अगर सनी लियोन ने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी सहारा लिया जाएगा। किसी भी कीमत पर सिख धर्म की परंपराओं का हनन नहीं होने देंगे। इससे पहले एसजीपीसी प्रवक्ता दिलजीत सिंह बेदी ने भी विरोध जताया था।
विज्ञापन

5 of 6
सनी लियोनी - फोटो : SELF
फिल्म का नाम करनजीत कौर रखने पर दिलजीत सिंह ने कहा है कि सनी लियोन का ऐसा करना सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ है। सनी ने अपना धर्म बदल लिया है और अब उन्हें कौर शब्द का इस्तेमाल करने का कोई हक नहीं है।' फिल्म के मेकर्स या सनी लियोनी की तरफ से अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी लियोन
बता दें कि वेब सीरीज 16 जुलाई से शुरू हो रही है। इसमें सनी लियोन के बचपन, परिवार और पोर्न स्टार बनने के सफर को दिखाया जाएगा। इसमें वे खुद ही एक्टिंग करती नजर आएंगी। सीरीज ZEE 5 ऐप पर शुरू की जाएगी। इस सीरीज को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है। इसमें सनी के बचपन का किरदार 14 वर्षीय रसा सौजनी प्ले कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें