फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने अपनी शादी में कराया एक ऐसा इंतजाम, कभी किसी मैरिज में हुआ नहीं होगा...जानिए

Tue, 04 Dec 2018 10:17 AM IST
नरिंदर वैद्य, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : कपिल शर्मा ट्विटर
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शादी में मेहमानों को लेकर बड़े से बड़ा इंतजाम किया गया। लेकिन कपिल शर्मा की शादी में एक ऐसा इंतजाम किया गया है, जो आज तक किसी शादी में हुआ नहीं होगा, जानिए।
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma
दरअसल, कपिल शर्मा की शादी में सबसे अनोखी चीज है उनका वेडिंग कार्ड। इसके बिना शादी में एंट्री में नहीं मिलेगी, तो ऐसे में कॉमेडियन की शादी में कोई अनजान मेहमान घुस नहीं पाएगा। क्योंकि वेडिंग कार्ड में एक बार कोड लगा है। जब मेहमान शादी में आएंगे तो सिक्योरिटी गार्ड इस कोड को स्कैन करके कंप्यूटर पर मेहमान का रिकॉर्ड चेक करेंगे और फिर उसे समारोह में आने देंगे।
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma
मेहमानों की जानकारी दोनों परिवारों ने उपलब्ध कराई है। ऐसा करने के पीछे मकसद यह है कि कोई भी अंजान व्यक्ति कपिल-गिन्नी की शादी में एंट्री न कर सके। कपिल गिन्नी की शादी के लिए लवली इमेजीनेशन्स से जो निमंत्रण कार्ड और मिठाई का चुनाव किया गया था, उसे कपिल की सहमति लेने के लिए मुंबई भेजा गया था।

4 of 5
Kapil sharma
लवली इमेजिनेशन्स के सह-संस्थापक सोनल मित्तल और शैशव मित्तल ने कहा कि हमारी तरफ से अन्य नवीनता यह रही कि हमने हर इनविटेशन कार्ड पर बार कोड लगाए हैं, ताकि पूर्ण सुरक्षा हो और कोई अन्य शादी में प्रवेश ना कर सके। कार्ड डिजाइन और बॉक्स प्रस्तुति से लेकर सब कुछ कपिल की सहमति के लिए मुंबई भेजा गया था। उन्होंने हर चीज को बहुत पसंद किया था व अपनी सहमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉमेडियन कपिल शर्मा
बाक्स में ड्राई फ्रूट पंजीरी, नट्टी डिलाइट्स और ग्रीन टी शामिल  
कपिल गिन्नी की शादी के लिए जो मिठाई बाक्स लोगों को भेजे जा रहे हैं, उसमें ड्राई फ्रूट युक्त पंजाबी पंजीरी, नट्टी डिलाइट्स, ग्रीन टी और बेक्ड डिलाइट्स शामिल किए गए हैं। इस बारे में लवली स्वीट्स के निदेशक नरेश मित्तल का कहना है कि गिन्नी अपने परिवार के सदस्यों के साथ हमारे नए संग्रह को देखने के लिए आईं थीं व उन्हें हमारे डिजाइन व प्रस्तुति शैली बहुत पसंद आई। गिन्नी ने यह सब चुना, जिसे उन्होंने उनके वेडिंग निमंत्रण के साथ भेंट किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें