बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, ‘चांद मेरा दिल’ जहां एक हफ्ता पूरा करके दूसरे हफ्ते में चल रही है। वहीं ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर चुकी है और अपने तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को खींच रही है। अब जानते हैं कि शनिवार को इन दोनों फिल्मों ने किया कैसा प्रदर्शन?