फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चांद मेरा दिल’ या ‘पति पत्नी और वो दो’, शुक्रवार को कौन सी फिल्म पड़ी किस पर भारी? अब तक इतना हुआ कलेक्शन

Fri, 29 May 2026 08:12 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ जैसी फिल्में बनी हुई हैं। जानिए शुक्रवार को कितना रहा इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन…
विज्ञापन
1 of 5
चांद मेरा दिल vs पति पत्नी और वो दो - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कोई भी फिल्म दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पा रही है। एक ओर जहां अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ भी दर्शकों को कुछ खास प्रभावित नहीं कर पा रही है। अब फिल्म की शुक्रवार की भी कमाई सामने आ गई है। जानते हैं कैसा रहा इन दोनों ही फिल्मों का प्रदर्शन?

विज्ञापन

2 of 5
चांद मेरा दिल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

चांद मेरा दिल
अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक-लव स्टोरी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते से ज्यादा का समय पूरा कर चुकी है। लेकिन फिल्म की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। अब शुक्रवार को अपने 8वें दिन ‘चांद मेरा दिल’ ने 68 लाख रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन आठ दिनों में 20.13 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

3 of 5
चांद मेरा दिल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘चांद मेरा दिल’ का अब तक का कलेक्शन

  • ‘चांद मेरा दिल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 3 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 3.75 और तीसरे दिन 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
  • चौथे दिन सोमवार को फिल्म 2.25 और पांचवें दिन मंगलवार को 2.10 करोड़ रुपए ही जुटा पाई।
  • इसक बाद छठे दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपए और सातवें दिन गुरुवार को फिल्म सिर्फ 2.20 करोड़ रुपए ही हासिल कर पाई।
  • अब आठवें दिन ‘चांद मेरा दिल’ का कलेक्शन सिर्फ 68 लाख रुपए ही रह गया है।

4 of 5
पति पत्नी और वो दो - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk

पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना की तीन हीरोइनों वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ भी बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर चुकी है। लेकिन फिल्म उस हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। 15वें दिन तीसरे शुक्रवार को ‘पति पत्नी और वो दो’ सिर्फ 60 लाख रुपए ही जुटा पाई। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन अब 42.55 करोड़ रुपए ही हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति पत्नी और वो दो - फोटो : सोशल मीडिया

‘पति पत्नी और वो दो’ का अब तक का कलेक्शन

  • ‘पति पत्नी और वो दो’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 4 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को क्रमश: 5.75 और 7.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
  • इसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 29 करोड़ रुपए ही पहुंच पाया।
  • अब अपने दूसरे हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 12.51 करोड़ रुपए ही जुटा पाए हैं।
  • यही कारण है कि 15 दिनों बाद फिल्म का कलेक्शन 42.55 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें