Chal Mere Bhai Silver Jubilee: फिल्म 'चल मेरे भाई' 2000 में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म को रिलीज को पूरे 25 साल हो गए हैं। यह एक मजेदार कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। आइए जानते है फिल्म के सेट पर हुए मजेदार किस्से...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
'चल मेरे भाई' फिल्म के ये मजेदार किस्से दर्शाते हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर माहौल कितना मजेदार और दोस्ताना रहा होगा। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर न चली हो, लेकिन इन मजेदार किस्सों ने फिल्म को यादगार बना दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म के सेट पर सलमान-संजय की दोस्ती हुई गहरी
- फोटो : IMDB
संजय और सलमान की मस्ती और दोस्ती
सलमान और संजय दत्त ने फिल्म के सेट पर मस्ती और दोस्ती खूब दिखती थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ मजाक करते और सेट पर हंसी-मजाक का माहौल बनाए रखते। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यह सेट पर उनकी असली दोस्ती का नतीजा था।
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : एक्स@BeingSalmanKhan
सलमान खान का नशे वाला सीन
फिल्म में एक सीन था, जिसमें सलमान खान और संजय दत्त को नशे में दिखना था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान ने कॉफी विद करण में बताया कि इस सीन के लिए उन्होंने असल में थोड़ी शराब पी ली थी। लेकिन शराब का असर इतना हो गया कि उनकी हालत खराब हो गई और शूटिंग रोकनी पड़ी। यह किस्सा सेट पर सबके लिए हंसी का कारण बन गया।
करिश्मा का 'सपना' किरदार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के सेट पर करिश्मा को सभी सपना कहते थे। दरअसल, यह करिश्मा कपूर की लगातार चौथी फिल्म थी, जिसमें उनके किरदार का नाम सपना था। यही वजह है कि सेट पर लोग मजाक में उन्हें "सपना जी" बुलाने लगे और यह नाम सेट की शूटिंग के दौरान काफी पॉपुलर हो गया।
डेविड धवन का मजेदार निर्देशन
डायरेक्टर डेविड धवन अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। सेट पर वो अक्सर एक्टर्स को इंप्रोवाइज करने की आजादी देते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई बार सलमान और संजय अपने डायलॉग्स में कुछ मजेदार जोड़ देते, जिससे सीन और भी हंसी भरे हो जाते।