फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने लगाए 14 कट और कर दिया 'काला'

Thu, 05 Apr 2018 04:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'काला' की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके किरदार को लेकर काफी चर्चा भी है। रजनीकांत के फैंस 'काला' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने 14 कट लगाए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो सेंसर बोर्ड को फिल्म के कुछ सीन और डायलॉग आपत्तिजनक लगे थे, जिसके कारण बोर्ड ने फिल्म 'काला' में 14 कट लगाए हैं और फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट जारी किया है। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक श्रीधर पिलाई ने ट्वीट करके दी है। 
विज्ञापन

3 of 4
बताया जा रहा है कि फिल्म 'काला' में आपत्तिजनक कंटेंट होने के कारण फिल्म की रिलीज को टाला भी जा रहा था, लेकिन पिलाई ने ट्वीट करते हुए इस बात को अफवाह करार दिया है। बात करें फिल्म 'काला' की तो इसमें रजनीकांत एक डॉन के किरदार में नजर आएंगे। 
 

 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि फिल्म 'काला' में रजनीकांत के अलावा नाना पाटेकर और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में हैं। ‘काला’ फिल्म का निर्देशन पी.ए. रंजीत ने किया है। वहीं रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म 27 अप्रैेल को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें