फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celina Jaitly: प्रियंका चोपड़ा की बाहों में लिपटी दिखीं सेलिना जेटली, तस्वीर देख यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Wed, 23 Mar 2022 02:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
सेलिना जेटली ने शेयर की थ्रोबैक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार सेलिना जेटली बहुत समय से पर्दे से गायब हैं। उनके फैंस को सेलिना की फिल्मों का इंतजार रहता है। हाल ही में सेलिना ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसने तहलका मचा दिया है। सेलिना की इस तस्वीर ने फैंस का ध्यान खींचा है। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए सेलिना ने लिखा- मैंने हमेशा सोचा है कि जब हमने यह शूट किया था तब प्रियंका चोपड़ा और मैं क्या सोच रहे थे...ऐसा लगता है कि या तो बहुत ठंड थी या हमें डॉल की तरह पोज देने के लिए मजबूर किया गया था। इस तस्वीर को देखने के बाद बहुत से फैंस सेलिना को फिर से पर्दे पर वापसी के लिए कह रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
सेलिना जेटली
सेलिना जेटली ने अपने करियर की शुरुआत कोलकाता में एक मोबाइल फोन कंपनी से की थी, जिसके बाद उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट करना शुरु किया। उन्होंने 2001 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। सेलिना ने मिस यूनिवर्स 2001 में भी बतौर कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट किया  था, जहां वह चौथी रनर अप रही थी। 
विज्ञापन

3 of 4
सेलिना जेटली
सेलिना जेटली ने फिरोज खान की फिल्म जानशीन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट फरदीन खान थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद वह साल 2007 में फिल्म 'लव हैज नो लैंग्वेज' के लिए न्यूजीलैंड गई थीं, जहां एक शख्स ने इंडिया तक उनका पीछा किया था, इस हादसे के बाद सेलिना काफी सहम गई थीं।  इसके अलावा वह नो एंट्री, अपना सपना मनी-मनी, टॉम डिक एंड हैरी में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सेलिना जेटली
सेलिना ने 23 जुलाई 2011 को शादी कर ली थी। सेलिना के पति ऑस्ट्रेलिया के होटल व्यवसायी हैं। सेलिना ने 2012 में दो बेटों को जन्म दिया, जिसके बाद 2017 में उनके एक बेटे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें