फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलिना जेटली को इसलिए आई याद उस बेटे की जो साथ न रह सका, ये पोस्ट पढ़कर आप भी आंसू रोक नहीं पाएंगे

Wed, 18 Nov 2020 08:19 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम
पूर्व अभिनेत्री सेलिना जेटली ने पिछले कुछ दिनों में बहुत से दुख झेले हैं। उन्होंने एक साथ दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया जिसमें से एक बच नहीं पाया और दूसरा जिंदगी और मौत के बीच में झूलता रहा। 17 नवंबर यानी वर्ल्ड प्रीमेच्योरिटी डे के दिन सेलिना ने सोशल मीडिया पर दिल छू जाने वाली एक पोस्ट लिखी। इस पोस्ट में उन्होंने प्रीमेच्योर बच्चों (समय से पहले जन्म लेने वाला) के जन्म पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से उनके बच्चे के लिए दुआ करने की भी गुजारिश की है।
विज्ञापन

2 of 5
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी पोस्ट में सेलिना ने लिखा, 'वर्ल्ड प्रीमेच्योर डे को 17 नवंबर 2011 को शुरू किया गया था। इस दिन का अर्थ है कि उन लाखों बच्चों की जिंदगियों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए जो समय से पहले जन्म ले लेते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
सेलिना जेटली का बेटा - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे लिखा है, 'बच्चों का समय से पहले जन्म लेना बहुत ही गंभीर समस्या है लेकिन एक आस हमेशा रहती है। कोई भी चीज नहीं है जो माता-पिता को अपने नवजात बच्चे की देखभाल करने के लिए तैयार कर सके। जो माता-पिता इस समय एनआईसीयू में है, उन्हें मैं और मेरे पति पीटर हाग भरोसा दिला सकते हैं कि चीजें अब पहले से बेहतर हो रही हैं।'

4 of 5
बच्चों के साथ सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम
सेलिना आगे लिखती हैं, 'हमने अपने एक बच्चे को एनआईसीयू में दिल के दर्द से जूझते हुए देखा है और दूसरे का अंतिम संस्कार किया है। लेकिन, हम एक आशा पर जिंदा रहते हैं। एनआईसीयू के डॉक्टर और नर्सों ने दुबई में बिना थके बेहतरीन काम किया। उन्होंने पूरी कोशिश की है कि हमारा बच्चा आर्थर हमारे साथ घर आए। बहुत से बच्चे अब भी चिकित्सा को चुनौती देते हैं। कुछ बच्चे उनमें से बड़े होकर स्वस्थ हो जाते हैं, कुछ बच्चे उन्हीं में से विंस्टन चर्चिल और अल्बर्ट आइंस्टाइन जैसे मशहूर होते हैं। हमारा बच्चा आर्थर जेटली हाग भी उनमें से एक है। दुआ करिए कि हमारा बच्चा हमेशा हमारे साथ रहे और जल्दी जन्मने वाले बच्चों का खास ख्याल रखें।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेलिना - फोटो : फाइल
सेलिना जेटली लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्होंने इस साल रिलीज हुई जी5 की एक शॉर्ट फिल्म 'सीजंस ग्रीटिंग्स' के साथ वापसी की है। वापसी करने के बारे में सेलिना ने एक इंटरव्यू में कहा, 'आप किसी भी अभिनेता को सिनेमा से बाहर निकाल सकते हैं लेकिन किसी भी अभिनेता के अंदर से आप सिनेमा को बाहर नहीं निकाल सकते। मैंने जानबूझकर सिनेमा से दूरी बनाई है। हालांकि, इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि मेरी शादी हो चुकी है इसलिए मैं फिल्में नहीं कर रही।' फिल्मों में कदम रखने से पहले सेलिना वर्ष 2001 में मिस इंडिया रह चुकी हैं। उसी साल उन्होंने मिस यूनिवर्स में भी चौथा स्थान हासिल किया था।

आमिर खान के भांजे इमरान ने छोड़ी एक्टिंग, पांच साल पहले फिल्मों में आए थे नजर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें