फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई साल तक गे के साथ रिलेशनशिप में रही ये अभिनेत्री, निजी जिंदगी पर खुलासे से चौंक गया था बॉलीवुड

Sun, 24 Nov 2019 01:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सेलिना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में सेलिना जेटली ने साल 2003 से 'जानशीन' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सेलिना के साथ फरदीन खान थे। यह फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन इसके गाने लोगों को खूब पसंद आए। इसके बाद भी सेलिना ने कई फिल्में की लेकिन अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह नहीं बना पाईं। इसके बाद सेलिना ने विदेशी बिजनेसमैन संग शादी कर बॉलीवुड से दूर हो गई। हाल ही में सेलिना ने एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। कमबैक फिल्म के एलान के बाद सेलिना ने निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। सेलिना का 24 नवंबर को जन्मदिन है। जानिए उनकी जिंदगी का वो राज जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सेलिना जेटली
सेलिना की कमबैक फिल्म का नाम 'अ ट्रिब्यूट टू रितुपर्णो घोष: सीजन्स ग्रीटिंग्स' है। इस फिल्म के साथ सेलिना सात साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए निजी जिंदगी के उस राज के बारे में बताया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। सेलिना जेटली ने यह खुलासा हिंदुस्तान टाइम्स वेबसाइट से बात करते हुए किया था।
विज्ञापन

3 of 5
सेलिना जेटली - फोटो : file photo
सेलिना ने इंटरव्यू के दौरान कहा था - 'कोलकाता में एक गे मेकअप आर्टिस्ट मेरा बिल्कुल मां जैसा ध्यान रखते थे। वह मेरे मॉडल के तौर पर मेरे संघर्ष के दिन थे। इस दौरान मैं एक गे आदमी के साथ रिलेशनशिप के सदमे में थीं। वह अधेड़ उम्र का था और मेरी उम्र महज 16 साल थी। उस समय कुछ लोगों की बेवक्त मौत ने मुझे बदल दिया था।'

4 of 5
celina jaitely - फोटो : file photo
सेलिना ने आगे कहा था- 'तब मुझे समझ में आया कि सबको यह हक है कि वह किसके साथ रहे। उस समय मुझे लगा कि कुछ करना चाहिए। कई साल तक मैं एलजीबीटी एक्टिविस्ट रही थी। यूएन ने मुझे इसी काम का गुडविल एंबेसडर भी बनाया था।' आपको बता दें, सेलिना जेटली ने साल 2001 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद सिनेमाजगत का रुख किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Celina Jaitley - फोटो : file photo
सेलिना ने एक के बाद एक कई फिल्में की लेकिन वह बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इसके बाद साल 2011 में बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली। सेलिना के चार बच्चे हैं। साल 2012 में उन्होंने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था जिनका नाम विराज और विंस्टन है। इसके बाद साल 2017 में दोबारा मां बनीं और फिर से उन्हें जुड़वा बच्चे हुए।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनते ही बॉलीवुड ने किया ट्वीट, देखें किसने क्या कहा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें