सेलिना जेटली
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू के दौरान सेलिना ने वंशवाद पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वंशवाद तो देश के हर क्षेत्र में होता है। राजनीति को लेकर मनोरंजन की दुनिया तक, हर व्यापार में वंशवाद चलता ही है। तानाशाही हमेशा तानाशाह के पक्ष में ही रहती है। उसी तरह वंशवाद भी अपने वंश की ही वकालत करेगा। सेलिना ने आगे कहा, 'यहां पर सबसे बड़ी गौर देने वाली बात यह है कि फिल्म इंडस्ट्री में जो बड़े कलाकारों के बच्चे होते हैं, उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद यौन शोषण का शिकार नहीं होना पड़ता। यही भीतरी और बाहरी में एक अंतर है। इसके अलावा कठिन परिश्रम सभी को करना पड़ता है। कोई ज्यादा करता है तो कोई थोड़ा कम करता है।'