फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoksabhaElectionResult: जानें किस फिल्म स्टार ने कितने मतों से जीती बाजी, किसे मिली बड़ी हार

Fri, 24 May 2019 06:03 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
sunny deol, shatrughan sinha - फोटो : social media
देश में 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में मनोरंजन जगत से कई हस्तियों ने अपनी किस्मत आजमाई। इनमें से कुछ को जीत हासिल हुई तो किसी को निराशा हाथ लगी। यहां, पहली बार चुनाव मैदान में उतरे कुछ सितारों ने भी जीत दर्ज की। फिल्मी स्टार्स ने कितने वोटों से बाजी मारी और किसे कितने अंदर से मिली हार के आकड़ें पर डालते हैं एक नजर।  
विज्ञापन

2 of 10
समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनातीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी (बीजेपी)
ड्रीम गर्ल ने एक बार फिर कृष्ण की नगरी मथुरा में भगवा का परचम बुलंद किया। वह यहां 2.90 लाख मतों से जीतीं। 

 
विज्ञापन

3 of 10
सनी देओल- - फोटो : Amar Ujala
सनी देओल (बीजेपी)
अभिनेता ने पहली बार चुनाव में किस्मत आजमाई और कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार जाखड़ को 82 हजार मतों से शिकस्त दी।  

 

4 of 10
सोनाक्षी सिन्हा, पूनम सिन्हा, डिंपल यादव
पूनम सिन्हा ( सपा) 
अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने भी चुनाव मैदान में पहली बार कदम रखा। वह उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से लड़ी थीं, उन्हें 3.47 लाख मतों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा का भी फिल्मी अदांज भी फेल हुआ।
विज्ञापन

5 of 10
Prakash Raj, nara lokesh
प्रकाश राज
दक्षिण फिल्मों के अभिनेता प्रकाश राज बेंगलुरू सेंट्रल से चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्हें 5.73 लाख मतों से हार मिली। वह मोदी के कट्टर विरोधी माने जाते हैं।  

 
विज्ञापन

6 of 10
मुनमुन सेन-बाबूल सुप्रियो
मुनमुन सेन
अभिनेत्री मुनमुन सेन पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव में उतरी थीं। वह यहां की मौजूदा सांसद थीं। वह तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार है। वह 1.97 लाख  मतों से हारीं। उन्होंने  60 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। 
विज्ञापन

7 of 10
मिमि चक्रवर्ती
मिमी चक्रवर्ती
तृणमूल कांग्रेस के टिकट से पश्चिम बंगाल की जादवपुर लोकसभा सीट से पहली बार राजनीति में उतरीं मिमी चक्रवर्ती ने 2.95 मतो से बाजी मारी। वह बांग्ला फिल्म और टीवी कलाकार हैं।

8 of 10
अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी - फोटो : Getty
लॉकेट चटर्जी
अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी (भाजपा) पश्चिम बंगाल की हुगली लोकसभा सीट से जीतने में कामयाब रहीं। इस सीट पर उन्हें 72 हजार वोटों से जीत मिली। 

9 of 10
नुसरत जहां - फोटो : instagram
नुसरत जहां
बांग्ला की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक नुसरत जहां पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में थीं। राजनीति में तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी नुसरत का यह पहला कदम है जो कामयाब साबित हुआ। वहां यहां 3.36 लाख मतों से जीतीं। 
विज्ञापन

10 of 10
अनुपम खेर-किरण खेर
किरण खेर
बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर चंडीगढ़ की मौजूदा सांसद हैं और इस बार के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता पवन बंसल को एक फिर हराया। उन्होंने 46 हजार मतों से जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें