फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: कई फिल्मों में एक नाम का किरदार निभा चुके ये सितारे, कोई बना 'राहुल' तो कोई बॉलीवुड का 'प्रेम'

Thu, 13 Apr 2023 09:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा में कई अभिनेताओं को उनके फिल्म के किरदार से याद किया जाता है, क्योंकि फिल्म में निभाए गए उनके किरदार इतने यादगार बन जाते हैं कि उन्हें एक नया नाम मिल जाता है। ऐसे ही बॉलीवुड में कई अभिनेताओं को अपने रील लाइफ के नाम से इतना प्यार है कि वह कई फिल्मों में उसी नाम का किरदार निभा चुके हैं और फैंस भी उन अभिनेताओं को उनके खास नाम से जानते हैं। चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में, जिन्होंने एक ही नाम का किरदार कई फिल्मों में निभाया है।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का। सलमान कई फिल्मों में 'प्रेम' नाम का किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'मैंने प्यार किया' में प्रेम नाम का किरदार निभाया था, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया। इसी छवि को बरकरार रखते हुए सलमान ने कई फिल्म में 'प्रेम' नाम का रोल निभाया, जिनमें 'चल मेरे भाई', 'बीवी नंबर वन', 'जुड़वा', 'दीवाना मस्ताना', 'कहीं प्यार ना हो जाए', 'हम आपके हैं कौन', 'अंदाज अपना अपना', 'रेडी', 'पार्टनर' और 'प्रेम रतन धन पायो' आदि फिल्में शामिल हैं।

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन के खिलाफ किए गए पोस्ट हटाएंगे भाई शमसुद्दीन, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया निर्देश
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान

इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का। 'राहुल नाम तो सुना ही होगा..शाहरुख का यह डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। शाहरुख ने कई फिल्मों में 'राहुल' नाम का किरदार निभाया, जिनमें 'डर', 'जमाना दीवाना', 'यस बॉस', 'दिल तो पागल है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' आदि फिल्में शामिल हैं।

Aamir Khan: आमिर खान को 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने का गम नहीं, अपनी ही फिल्म का उड़ाया मजाक

4 of 6
अजय देवगन - फोटो : social media
अजय देवगन

कई फिल्मों में एक ही नाम का रोल निभाने में अजय देवगन भी पीछे नहीं हैं। कई फिल्मों में अजय के किरदार का भी एक जैसा नाम रहा है। हालांकि, यह नाम किसी और का नहीं, बल्कि उनका खुद का है। दरअसल, अजय देवगन ने कई फिल्मों में अपने ही नाम यानी 'अजय' का किरदार निभाया है, जिनमें 'फूल और कांटे', 'दिल है बेताब', 'सुहाग', 'गुंडाराज', 'जंग', 'इश्क', 'हिंदुस्तान की कसम' आदि कई फिल्में शामिल हैं।

Deepak Dobriyal: संघर्ष के दिन याद कर भावुक हुए दीपक डोबरियाल, कहा- मुझे सब दुबला एक्टर कहकर चिढ़ाते थे
विज्ञापन

5 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने 'रोहित' नाम के लड़के का किरदार निभाया था, जो फैंस को काफी पसंद आया। इसके बाद ऋतिक ने 'रोहित' नाम से कई किरदार निभाए। 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' और 'कोई मिल गया' आदि फिल्मों में ऋतिक के किरदार का नाम 'रोहित' ही था।

The Mother: फिल्म 'द मदर' का ट्रेलर जारी, जान जोखिम में डाल बेटी को बचाने के मिशन पर निकलीं जेनिफर लोपेज
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। अमिताभ कई फिल्मों में 'विजय' नाम का किरदार निभा चुके हैं, जिनमें 'दो और दो पांच', 'शान', 'शक्ति', 'आखिरी रास्ता', 'शहंशाह', 'अग्निपथ', 'आंखें', 'निशब्द' और 'झुंड' आदि कई फिल्में शामिल हैं।

Chachi 420: यह अभिनेता धरने जा रहा चतुर चाची का रूप, हॉलीवुड, साउथ और हिंदी में धमाल के बाद अब भोजपुरी कमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें