फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन सितारों ने कभी नहीं लगाया शराब-सिगरेट को हाथ, लोगों को भी देते हैं नशे से दूर रहने की सलाह

Sat, 12 Aug 2023 09:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की चकाचौंध दुनिया में बॉलीवुड सितारे ग्लैमरस लाइफ जीते हैं। फिल्मों के साथ साथ ये सितारे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। फैंस इनकी जिंदगी से जुड़ी छोटी से छोटी बातें जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। बॉलीवुड सितारों का अक्सर इवेंट्स और पार्टियों में जाना-आना लगा रहता है। इस दौरान वह कई बार नशे में भी धुत पाए गए हैं, लेकिन कई स्टार्स ऐसे हैं, जो किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहते हैं। साथ ही अपने फैंस से भी शराब-सिगरेट से दूरी बनाए रखने की अपील करते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने आज तक कभी शराब-सिगरेट या किसी भी तरह के नशे को हाथ तक नहीं लगाया है।
विज्ञापन

2 of 7
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिषेक बच्चन
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं अभिषेक बच्चन की। अभिषेक ने कभी शराब या सिगरेट का सेवन नहीं किया है। साथ ही वह अन्य किसी भी नशीले पदार्थ से दूर रहते हैं। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने किया था। उन्होंने कहा था कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए नशे से दूर रहना चाहिए। इतना ही नहीं, वह किसी भी तरह के नशे से जुड़े विज्ञापन भी नहीं करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
इस लिस्ट में अगला नाम आता है अक्षय कुमार का। अक्षय कुमार के अच्छे गुणों की चर्चा तो पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही होती है। अक्षय कुमार समय का पाबंद हैं। वह रात को समय से सोते हैं और सुबह जल्दी उठकर योगा और व्यायाम करते हैं। साथ ही अक्षय भी किसी भी तरह के नशीले पदार्थ से दूर रहते हैं। अभिनेता ने आज तक कभी शराब और सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया है। हालांकि, एक बार तंबाकू का प्रचार करने पर उन्हें फैंस ने काफी ट्रोल किया था।

4 of 7
जॉन अब्राहम - फोटो : social media
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता जॉन भी अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखते हैं। वह रोजाना कई घंटे जिम में वर्कआउट करते हैं, ताकि अपनी फिटनेस बनाए रख सकें। फिटनेस फ्रीक होने के नाते जॉन नशे से दूरी बनाकर रखते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उस सितारों की लिस्ट में शामिल हैं, जो शराब-सिगरेट से कोसो दूर रहते हैं। सिद्धार्थ को आए दिन पार्टियों में स्पॉट किया जाता है, लेकिन वह सिगरेट और शराब से दूरी बनाकर रखते हैं। पंजाबी परिवार से होने के बाद भी एक्टर शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं। उन्होंने कहा था कि शराब से जितना हो सके उतना दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड में खास जगह बना चुकी हैं। वह अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखती हैं और ऐसे में वह शराब और सिगरेट से कोसों दूर रहती हैं। इसके साथ ही वह लोगों से भी नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शिल्पा अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां फिटनेस के लिए उनकी ओर देखती हैं। शिल्पा योगा करने में माहिर हैं और लोगों को भी योगा करने की सलाह देती हैं। अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए वह सभी प्रकार के नशे से दूर रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें