फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: प्यार के हाथों मजबूर हुए ये सितारे, शादी के लिए धर्म बदलकर कोई बना हिंदू तो किसी ने अपनाया इस्लाम

Tue, 28 Nov 2023 05:04 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के साथ साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। ठीक ऐसे ही उनके प्यार के चर्चे भी खूब रहते हैं। कहते है जब प्यार होता है जात-बिरादरी, धर्म, ऊंच-नीच कुछ दिखाई नहीं देता। अगर कुछ दिखता है तो बस प्यार। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने धर्म की दीवार तोड़कर शादी की है। किसी ने इस्लाम अपनाया तो किसी ने हिंदू बनकर सात फेरे लिए। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने शादी के लिए अपना धर्म बदल लिया।
विज्ञापन

2 of 6
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है धर्मेंद्र का। धर्मेंद्र बॉलीवुड में आने से पहले ही शादीशुदा थे। हिंदी सिनेमा में कदम रखने के बाद उन्होंने हेमा मालिनी के साथ कई फिल्में कीं। इस दौरान दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए। जब धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया। इसके बाद हेमा मालिनी से शादी के लिए धर्मेंद्र ने अपना हिंदू धर्म बदल लिया और इस्लाम कबूल कर हेमा से दूसरी शादी रचाई।
विज्ञापन

3 of 6
सुनील दत्त, नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस
इस लिस्ट में अगला नाम आता है नरगिस का। अपने जमाने की मशहूर अदाकारा नरगिस मजहब से मुस्लिम थीं और उन्हें सुनील दत्त से प्यार हो गया। सुनील से शादी करने के लिए नरगिस ने अपना धर्म बदला। हिंंदू धर्म अपनाने के बाद नरगिस ने नया नाम निर्मला दत्त रखा और सुनील दत्त संग सात फेरे लिए।

4 of 6
शर्मिला टैगोर, नवाब मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
शर्मिला टैगोर
हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। शर्मिला टैगोर हिंदू थीं। उन्होंने क्रिकेटर मंसूल अली खान पटौदी को दिल दिया था और निकाह से पहले उन्होने अपना धर्म हिंदू से इस्लाम में परिवर्तित कर दिया। शर्मिला ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम बेगम आएशा सुल्ताना कर लिया था। हालांकि, दुनिया उन्हें शर्मिला के नाम से ही जानती है।
विज्ञापन

5 of 6
सैफ अली खान - अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अमृता सिंह
अभिनेत्री अमृता सिंह भी पटौदी खानदान की ही बहू बनीं। उन्होंने मंसूर अली खान के बेटे अभिनेता सैफ अली खान से शादी की। अमृता सिंह सिख परिवार से आती हैं लेकिन कहा जाता है कि सैफ के परिवार ने उन्हें बतौर सिख अपनाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद अमृता सिंह ने इस्लाम धर्म अपना लिया था, लेकिन 13 सालों के बाद उनकी शादी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयशा टाकिया, फरहान आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
आयशा टाकिया
आयशा टाकिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 'टार्जन द वंडर कार' और 'वॉन्टेड' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री आयशा टाकिया ने साल 2009 में फरहान आजमी से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया। शादी के बाद से वह अपने नाम के आगे आजमी लगाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें