हर दिन की तरह बीते दिन भी मायानगरी के एयरपोर्ट पर कई सितारों को स्पॉट किया गया। सबसे पहले नज़र आने वालों में से रही जान्हवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर। जहां एक तरफ जान्हवी वही सफेद सूट में दिखीं और खुशी का अंदाज़ यहां कैजुअल नज़र आया। दोनों बहने कसकर एक दूसरे का हाथ पकड़े हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सनी लियोन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इनके बाद नज़र आईं सनी लियोन, यानी फिल्मी जगत की मोस्ट गूगल्ड अभिनेत्री। यहां सनी लियोन रेड एंड व्हाइट अंदाज़ में नज़र आईं। यह रेड एंड व्हाइट कलर का ट्रैक सूट इन पर काफी जच रहा है। वहीं इन रंगों को देख एक ही चीज़ याद आती है, जो सनी की शर्ट पर साफ साफ पढ़ी जा सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
वहीं इनके बाद नज़र आई दिलबर गर्ल का अंदाज़ इस बार कुछ बदला बदला प्रतीत हुआ। अक्सर छोटी या डिजाईनर ड्रेसेज में नज़र आने वाली नोरा फतेही यहां ट्रेडीशन्ल अटायर में नज़र आईं। यह सूट नोरा पर काफी जच रहा है। वहीं इन दिनों नोरा अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर पर जोरो से काम कर रही हैं।
4 of 5
रोहन मेहरा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इनके बाद यहां एक टीवी एक्टर का भी आना हुआ। यह हैं रोहन मेहरा। 13 साल की उम्र से टीवी पर काम कर रहे रोहन मेहरा अब 20 साल के हो गए हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता से अपने करियर की शुरूआत कर चुके रोहन आखिरी बार किचन चैंपियन नामक रियेलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट बनकर आए थे।
इन सभी के बाद नज़र आए सिद्धार्थ मल्होत्रा। अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे सिद्धार्थ काफी समय के बाद मायानगरी में यहां नज़र आए हैं। इन दिनों ये शहीद विक्रम बत्रा पर बन रही बायोपिक शेरशाह और फिल्म मरजावां पर एक साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा इनकी एक और फिल्म रिलीज़ पर है नाम है जबरिया जोड़ी।