फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: फिल्मों में खलनायक बन इन सितारों ने बचाया डूबता हुआ करियर, इस राह पर चलने की तैयारी में हैं ये अभिनेता

Sun, 29 Oct 2023 08:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में सितारे अपनी फिल्मों के लिए खूब चर्चा बटोरते हैं। बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं, जो अपने दमदार किरदार के दम पर दर्शकों के बीच मशहूर हैं। सिनेमा की दुनिया में अभिनेता अक्सर फिल्म इंडस्ट्री के बदलते माहौल में फिट होने के लिए खुद को विकसित करते हैं। कई अभिनेता ऐसे हैं, जो फिल्मों में हीरो की भूमिका निभाते हैं, लेकिन जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हुई तो उन्होंने अपनी छवि बदली और खलनायक का किरदार निभाया। खलनायक का किरदार निभाने के लिए इन सितारों ने अच्छी प्रशंसा भी बटोरीं। इतना ही नहीं, खलनायक बन इन सितारों ने अपनी नई पहचान बनाई और दर्शकों के दिल में दोबारा जगह बनाई। साथ ही अपना डूबता हुआ करियर भी संभाल लिया। वहीं, कुछ सितारे इस राह पर चलने की तैयारी में हैं। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने खलनायक बन अपना करियर डूबने से बचाया।
विज्ञापन

2 of 6
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉबी देओल
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉबी देओल का। फिल्म उद्योग में बॉबी देओल का सफर 1995 की हिट फिल्म 'बरसात' से शुरू हुआ और उन्होंने 80 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि, उनके करियर को पोस्टर बॉयज (2018) और हाउसफुल 4 (2019) जैसी फिल्मों के साथ मंदी का सामना करना पड़ा, जो बाद में अच्छी कमाई करने के बावजूद छाप छोड़ने में असफल रहीं। 2020 में बॉबी देओल ने 'आश्रम' के साथ ओटीटी से दमदार वापसी की, जहां उन्होंने एक खलनायक का किरदार निभाया। इस सीरीज ने न केवल दर्शकों का भरपूर प्यार बटोरा, बल्कि बॉबी के करियर को भी सवार दिया। अब वह पवन कल्याण की 'हरि हर वीरा मल्लू' में औरंगजेब और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 6
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
इस लिस्ट में अगला नाम आता है संजय दत्त का। संजय दत्त अब नकारात्मक भूमिकाओं के लिए ज्यादा मशहूर हो चुके हैं। हीरो बनकर संजय दत्त ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी, लेकिन बाद में उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं। इसके बाद अभिनेता ने बतौर खलनायक फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया, जिसने उनकी प्रसिद्धि और करियर में चार चांद लगा दिए। अभिनेता ने कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया। इतना ही नहीं वह साउथ की फिल्मों में भी खलनायक बन मशहूर हुए। संजय दत्त ने 'खलनायक', 'वास्तव', 'मुसाफिर', 'अग्निपथ', 'केजीएफ 2' में नकारात्मक भूमिकाएं निभाईं। वह 'डबल आई स्मार्ट' में भी विलेन के रोल में नजर आएंगे।

4 of 6
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान
इस लिस्ट में सैफ अली खान भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। लवर बॉय के रूप में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले सैफ अली खान ने 2006 में विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'ओमकारा' में स्थानीय गैंगस्टर लंगड़ा त्यागी के किरदार से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। वह हाल ही में प्रभास अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' में खलनायक के रूप में दिखाई दिए और 'देवरा' के साथ अपना तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं, जिसमें जूनियर एनटीआर फिल्म के मुख्य खलनायक के रूप में हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इमरान हाशमी
इस लिस्ट में इमरान हाशमी का नाम भी शामिल है। इमरान हाशमी 2000 के दशक में मोस्ट रोमांटिक हीरो हुआ करते थे। इमरान हाशमी का भी बोल्ड अंदाज करीब 10 साल तक लोगों के जहन में छाया रहा, लेकिन 2010 का दशक शुरू होते ही इमरान हाशमी का करियर डगमगाने लगा। 2015 के बाद से इमरान हाशमी की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते ही दम तोड़ना शुरू कर दिया। 'अजहर' और 'बादशाहों' का भी यही हाल रहा। अब अपने डूबता हुए करियर को बचाने के लिए वह भी खलनायक बनने की राह में चल पड़े हैं। इमरान हाशमी अब सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' में खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म 'इशकजादे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद अर्जुन कपूर का करियर ग्राफ लगातार बढ़ता गया और देखते ही देखते स्टार बन गए। अर्जुन कपूर ने महज 10 साल में ही 23 फिल्मों में काम किया, लेकिन अब बीते चार साल से अभिनेता का करियर ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। वह एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं। पिछले कुछ साल में अभिनेता की 'फाइंडिंग फेनी', 'की एंड का', 'मुबारकां', 'नमस्ते इंग्लैंड', 'पानीपत', 'कुत्ते' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। अब अर्जुन कपूर ने भी अपने डूबते करियर को बचाने के लिए विलेन के किरदार का सहारा लिया है। अब वह अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'सिंघम अगेन' में विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें