फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों का पहला करवाचौथ, कहीं पत्नी तो कहीं पति ने रखा व्रत

Wed, 19 Oct 2016 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
करवा चौथ
इस साल बहुत सी सेलिब्रिटी जोड़ियां टूटी और बनी। ऐसे में जो जोड़ियां इस साल नई बनी हैं ये उनका पहला करवाचौथ है। अमर उजाला लाया है खास आपके लिए ऐसी ही कुछ जोड़ियां जिनका ये पहला करवा चौथ है। खास बात ये है कि इस बार पत्नियां ही नहीं व्रत रखेंगी तो एक होने वाले पति भी व्रत रखेंगे। 

आगे की स्लाइड्स में जानिए कौन-कौन ये सेलिब्रिटीज।
विज्ञापन

2 of 14
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर 
शुरुआत करते हैं साल की सबसे हॉट जोड़ी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर से। दोनों ने 30 अप्रैल को मुंबई में शादी कर ली। ये बिपाशा का पहला करवाचौथ होगा।
विज्ञापन

3 of 14
कबीर बेदी-प्रवीण दुसांझ
कबीर बेदी- प्रवीन दुसांझ
कबीर बेदी की ये चौथी शादी है। उन्होंने अपने 70वें जन्मदिन पर 16 जनवरी को प्रवीन दुसांझ से सादी की। प्रवीन उनसे 29 साल छोटी हैं। 
 

4 of 14
असिन-राहुल शर्मा
असिन और राहुल शर्मा
फिल्म 'गजनी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली असिन ने माइक्रोमैक्स के सीईओ राहुल शर्मा से शादी की है। दोनों ने 19 जनवरी को दिल्ली में एक सादे समारोह में शादी की।
विज्ञापन

5 of 14
प्रीति जिंटा- जेन गुडएनफ
प्रीति जिंटा- जेन गुडएनफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति और किंग्स 11 पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी को अमेरिकी बॉयफ्रेंड जेन गुडएनफ से शादी कर ली। दोनों ने शादी से पहले करीब डेढ साल तक एक-दूसरे को डेट किया। 
विज्ञापन

6 of 14
उर्मिला मातोंडकर-मोहसिन अख्तर
उर्मिला मातोंडकर-मीर मोहसिन अख्तर
लाखों दिलों पर राज करने वाली उर्मिला मातोंडकर कश्मीरी व्यापारी मीर मोहसिन अख्तर से 3 मार्च को शादी के बंधन में बंध गई। शादी से पहले दोनों ने करीब एक साल तक डेटिंग की।
विज्ञापन

7 of 14
अमृता राव- आरजे अनमोल
अमृता राव- अनमोल 
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव भी इस साल शादी के बंधन में बंध गई। उन्होने रेडियो जॉकी अनमोल से 15 मई को शादी कर ली। अनमोल से अमृता की मुलाकात एक इंटरव्यू के दौरान हुई और सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। 

8 of 14
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
दिव्यांका त्रिपाठी- विवेक दहिया
टीवी की मशहूर जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शो के दौरान मिले। यह इस साल की सबसे चर्चित शादी भी है। दोनों ने 8 जुलाई को शादी की।

9 of 14
बॉबी डार्लिंग-रमणीक शर्मा
बॉबी डार्लिंग-रमणीक शर्मा
लड़के से लड़की बनी बॉबी डार्लिंग ने अपने बॉयफ्रेंड रमणीक शर्मा से इस साल 18 फरवरी को शादी कर ली। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे। रमणीक एक व्यवसायी हैं और बॉबी से 15 साल छोटे हैं। शादी के बाद बॉबी डॉर्लिंग ने अपना नाम भी बदलकर पाखी रख लिया है।

10 of 14
आर्य बब्बर-जैसमीन पुरी
आर्य बब्बर- जैसमीन पुरी
राज बब्बर के बेटे और बिग बॉस से सुर्खियों में आने वाले आर्य बब्बर ने 22 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड जैसमीन पुरी से शादी की। दोनों ने मुंबई में स्थित एक गुरुद्वारे में एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में अपनाया।

11 of 14
संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी
संभावना सेठ- अविनाश द्विवेदी
बिग बॉस प्रतिभागी संभावना सेठ ने बॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी को इस साल पति बना लिया। दोनों ने 14 जुलाई को दिल्ली में शादी की।

12 of 14
बाबुल सुप्रियो-रचना शर्मा
बाबुल सुप्रियो- रचना शर्मा
बॉलीवुड के मशहूर गायक और भाजपा सांसद बाबुल सु्प्रियो ने एयरहोस्टेस गर्लफ्रेंड रचना शर्मा से 9 अगस्त को शादी की। बाबुल की शादी में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। बाबुल की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 1995 में रिया से शादी की लेकिन पांच साल बाद ही दोनों अलग हो गए।

13 of 14
हेजल कीच-युवराज सिंह
हेजल कीच-युवराज सिंह 
फिल्म अभिनेत्री हेजल कीच भी इस बार पहला करवा चौथ व्रत रखेंगी। क्रिकेटर युवराज सिंह से उनकी सगाई हो चुकी है। हालांकि शादी में अभी वक्त है लेकिन पंजाबी रीति के अनुसार सगाई के बाद व्रत रखा जा सकता है।
विज्ञापन

14 of 14
नील नितिन मुकेश-रुक्मणि सहाय
नील नीतिन मुकेश-रुकमणि सहाय 
यूं तो महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं लेकिन नील नीतिन अपनी मंगेतर रुकमणि सहाय के लिए करवा चौथ पर व्रत रखेंगे। उनकी अभी दशहरे के दिन ही सगाई हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें