उर्मिला मातोंडकर, मोहसिन अख्तर मीर
- फोटो : इंस्टाग्राम- उर्मिला मातोंडकर
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उर्मिला मातोंडकर अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेने जा रही हैं। इसके लिए वह तलाक की अर्जी भी दाखिल कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स में मुंबई कोर्ट के एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि अभिनेत्री ने कोर्ट में करीब चार महीने पहले तलाक की अर्जी दायर की थी। एक अन्य रिपोर्ट में यह तक दावा किया गया है कि पति-पत्नी के रास्ते आपसी शर्तों पर अलग नहीं हो रहे हैं। सूत्र के दावे के मुताबिक उर्मिला ने मोहसिन के साथ अपनी शादी को खत्म करने का निर्णय लिया है। उन्होंने पहले ही अदालत में तलाक के लिए अर्जी दायर कर दी है। हालांकि, दोनों किस वजह से अलग हो रहे हैं, इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह तलाक आपसी सहमति से नहीं हो रहा है।