सोमवार का दिन जाह्नवी कपूर के लिए बहुत बड़ा और खास रहा। उनकी पहली फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इवेंट में पापा बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर, चाचा अनिल कपूर और भाई मोहित मारवाह मौजूद थे। वहीं, अर्जुन कपूर ने भी बहन के लिए खास संदेश भेजा। मौके पर पूरा परिवार मौजूद था फिर भी श्रीदेवी की कमी खली।