सारा खान और अली मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा खान और अली मर्चेंट
इस लिस्ट में सबसे पहली जोड़ी है सारा खान और अली मर्चेंट की। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सारा खान और अभिनेता अली मर्चेंट ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। हालांकि, यह रिश्ता वह ज्यादा दिन तक निभा नहीं पाए। उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई और दो महीने के अंदर ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। कहा गया था कि यह प्यार नहीं था, बल्कि नेशनल टीवी पर शादी करना सुर्खियों में आने का उनका एक तरीका था।