फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण का शिकार हो चुके ये मशहूर सितारे

Tue, 08 Mar 2016 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • बचपन में कई सितारे हुए यौन शौषण का शिकार
  • इन हादसों से उबरते हुए बनाई अपनी अलग जगह
  • पुरुषों सितारों की भी हुआ यौन शोषण
विज्ञापन
1 of 7
जेमी किंग - फोटो : gettyimages
36 साल की हॉलीवुड अभिनेत्री जेमी किंग ने खुलासा किया है कि वो 12 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हुईं। उनका कहना है कि वो इस बात को बताने से हमेशा डरती रहीं लेकिन जब लेडी गागा ने हाल ही में अपने साथ हुए रेप का खुलासा किया तो उनको भी ये कहने की हिम्मत मिली। बॉलीवुड में भी ऐसे कई सितारे हैं जो बचपन में यौन शौषण का शिकार हो चुके हैं। इस बारे में हम आपको बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
काल्कि - फोटो : gettyimages
कल्कि कोचलिन ने अपनी एक्टिंग से एक अलग जगह पाई है। 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की इस हीरोइन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो जब काफी छोटी थीं तो उनका यौन शोषण हुआ। उन्होंने इसे जीवन का एक बुरा अनुभव बताया। कल्कि ने इस बुरे तजुर्बे से निकलते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई। काल्कि को अपनी एक्टिंग के लिए कई इनाम भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सोमी अली - फोटो : gettyimages
सोमी अली की पहचान बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ-साथ सलमान खान की पूर्व प्रेमिका की भी है। पाकिस्तान की सोमी ने काफी पहले इस बात को कुबूल किया था कि महज पांच साल की उम्र में वो यौन शौषण का शिकार हुईं। सोमी बहुत छोटी उम्र में घरेलू हिंसा का भी शिकार हुईं। यौन शोषण सिर्फ हीरोइनों के साथ ही नहीं हुआ है। इसमें बॉलीवुड के कुछ बड़े पुरुष नाम भी शामिल हैं।

4 of 7
अनुराग कश्यप - फोटो : gettyimages
जाने-माने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को कई सालों तक लागातर यौन शोषण का शिकार होना पड़ा। अनुराग ने बताया कि बचपन के उस बुरे सपने से निकालना उनके लिए बहुत मुश्किल था, लेकिन वो उससे बाहर निकले और आगे बढ़ते गए।
विज्ञापन

5 of 7
सोफिया हयात - फोटो : gettyimages
सोफिया हयात मॉडल और अभिनेत्री के साथ सिंगर भी हैं। ब्रिटिश में जन्मी सोफिया की कुछ समय पहले एक निजी बातचीत सामने आई। इसमें वो बता रही हैं कि उनके चाचा ने ही दस साल की उम्र में उनका शोषण किया।
विज्ञापन

6 of 7
अनुष्का शंकर - फोटो : gettyimages
दुनियाभर में अपने सितारवादन से पहचान बना चुकी अनुष्का शर्मा भी यौन शोषण का शिकार हुईं हैं। अनुष्का रवि शंकर की बेटी हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए कई अभियानों में अनुष्का शामिल होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लेडी गागा - फोटो : twitter
दुनियाभर में मशहूर गायिका लेडी गागा अपने बोल्ड अंदाज के लिए पहचान रखती हैं। कुछ समय पहले ही लेडी गागा ने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया। इस मशहूर सिंगर ने बताया कि 18 साल की उम्र में उनके साथ बलात्कार हुआ। लेडी गागा ने बताया कि इस घटना ने उन्हें तोड़ के रख दिया था, मगर वो इससे आगे निकलीं और अपना मुकाम बनाया। लेडी गागा के इस खुलासे को सुनकर ही जेमी किंग ने अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताने की हिम्मत जुटाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें