अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोनी टीवी
अमिताभ बच्चन
इस साल जुलाई के महीने में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। अमिताभ ने करीब महीनेभर तक इस बीमारी से जंग लड़ी थी। अमिताभ अस्पताल से ही ब्लॉग्स लिखा करते थे। अमिताभ ने इसी ब्लॉग के जरिए कोरोना के लक्षणों के बारे में भी लोगों को बताया था। अमिताभ ने बीमारी के दौरान होने वाले मानसिक तनाव और अकेलेपन के बारे में भी बताया। साथ ही बीमारी खत्म होने के बाद क्या होता है इस बारे में भी। अपने एक ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा था, 'आपके शरीर से इस बीमारी के चले जाने पर भी तीन से चार हफ्ते हल्का बुखार रह सकता है। दुनिया ने इस रोग पर पूर्ण प्रमाण पद्धति नहीं पाई है। हर केस अलग है। हर दिन कोई नया लक्षण देखने को मिल रहा है। मेडिकल स्थिति पहले इतनी असहाय कभी नहीं थी। किसी एक या दो स्थानों पर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में।'