बॉलीवुड के सितारों से लेकर आम आदमी तक, मौजूदा समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। फिल्मी सितारे अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा करते हैं। सोशल मीडिया पर इन सितारों के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं और इन्हें पोस्ट साझा करने के अलग से पैसे भी मिलते हैं। वहीं, कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स हैं जो सोशल मीडिया पर नहीं हैं। उनको अपनी निजी बातें यूं पब्लिक के साथ साझा करना पसंद नहीं है। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में जानेंगे यहां।
विज्ञापन
2 of 6
रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
रेखा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रेखा का है। अपने जमाने की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री रेखा आज भी किसी सोशल मीडिया साइट पर नहीं हैं। बॉलीवुड की तमाम अवॉर्ड फंक्शन की जान और अपनी अलग स्टाइल के लिए जानी जाने वाली रेखा, सोशल मीडिया से खुद को दूर रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा को अपनी निजी जिंदगी को पब्लिक करना पसंद नहीं है, इसलिए उन्होंने किसी भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर कोई अकाउंट नहीं बनाया है।
विज्ञापन
3 of 6
रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी
'कुछ-कुछ होता है' से लेकर 'मर्दानी' जैसी सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली, रानी मुखर्जी को भी सोशल मीडिया पसंद नहीं है। पिछले दिनों 'कॉफी विद करण सीजन 8 ' में रानी कहा था, 'मैं फोन से जितनी दूरी हो सके, बनाए रखना चाहती हूं। मुझे अपने बारे में या अपनी बेटी के बारे में दुनिया को हर अपडेट देना पसंद नहीं है।' गौरतलब है कि आज तक रानी मुखर्जी की बेटी की तस्वीर किसी भी सोशल मीडिया साइट पर नहीं साझा की गई है।
4 of 6
जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन
एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वहीं, उनकी पत्नी और अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारा जया बच्चन आज भी सोशल मीडिया पर नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें सोशल मीडिया पर समय बिताना, समय की बर्बादी लगती है।
विज्ञापन
5 of 6
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
सैफ अली खान ने भी सोशल मीडिया से आज तक दुरी बनाए रखी है। सोशल मीडिया पर उनको अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातें करना पसंद नहीं है, लेकिन उनके ठीक विपरीत उनकी पत्नी और बॉलीवुड स्टार करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। करीना अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खुशी को अपने फैंस के साथ साझा करती हैं। अपने दोनों बेटों की तस्वीरों के अलावा, करीना सैफ अली खान की भी तस्वीरें और उनसे जुड़ी बातों को सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताती रहती हैं।
रणबीर कपूर
इस लिस्ट में 'एनिमल' स्टार रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स और 'कॉफी विद करण' के कई एपिसोड में इस बात पर कितनी बार चर्चा हुई है कि रणबीर कपूर फेक आईडी से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, लेकिन इस बात की पुष्टि आज तक नहीं हो पाई है। रणबीर कपूर को भी अपनी प्राइवेसी काफी पसंद है और उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ भी शेयर करना सही नहीं लगता है।