फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: अल्लू अर्जुन से आमिर खान तक, फिल्मी किरदार के लिए इन सितारों ने किया अपने लुक में बदलाव

Sun, 01 Dec 2024 03:42 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मी दुनिया में अभिनेताओं को अपने किरदार के अनुसार कई बार अपने लुक्स को बदलना पड़ता है। आइए आपको बताते हैं उन सितारों और फिल्मों के बारे में जिन्होंने अपना लुक बदला और इसके लिए बहुत मेहनत की।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
'पुष्पा 2' या 'पुष्पा: द रूल' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर अल्लू अर्जुन ने अपने एक्सपीरियंस को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वे पांच साल तक अपना लुक नहीं बदल सके। उन्होंने पांच साल तक क्लीन शेव नहीं किया, इससे उनकी बेटी भी उनसे दूर जाती थी। ऐसे ही अन्य सितारों के एक्सपीरियंस के बारे में... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने 'आई वॉन्ट टू टॉक' के लिए अपना वजन बढ़ाया। उनकी डबल चिन और पेट सब असली है। उन्होंने इस किरदार के लिए किसी तरह का प्रोस्थेटिक मेकअप नहीं इस्तेमाल किया। अभिषेक को इस फिल्म के लिए अपना वजन बढ़ाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर सिंह
आदित्य धर की फिल्म के लिए रणवीर सिंह भी काफी समय से अपनी दाढ़ी बढ़ा रहे हैं। इस लुक में फैंस तो उन्हें पसंद करते हैं, लेकिन शूटिंग पूरी न होने तक उन्हें इसी लुक में रहना होगा। फिलहाल रणवीर सिंह अमृतसर में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

4 of 6
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
आमिर खान
फिल्म 'दंगल' के लिए आमिर खान को वजन बढ़ाना पड़ा था। आमिर खान ने अपना वजन बढ़ा कर 97 किलो कर लिया था। उन्होंने फिल्म के लिए 28 किलो वजन बढ़ाया था। आमिर खान को अपने पिछले वजन में आने के लिए भी बहुत मेहनत की थी।
विज्ञापन

5 of 6
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
विक्रांत मैसी
अभिनेता विक्रांत मैसी ने फिल्म 12वीं फेल के लिए अपना वजन कम किया था, साथ ही फिल्म में उनका नो मेकअप लुक देखने को मिला था। इसके लिए विक्रांत ने धूप में अपनी चमड़ी पर झुर्रियां लाई थीं। इस बात का खुलासा खुद विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म की स्क्रीन इवेंट में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रभास
बाहुबली के लिए प्रभास ने भी बदलाव किए थे। उन्होंने तीन साल तक 110 किलो वजन मेंटेन किया था। उन्होंने 20 किलो मसल्स मास बढ़ाया था। प्रोड्यूसर ने उन्हें पर्सन जिम का सामान भी दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें